ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023: मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को मिलेगा पक्का आवास, Last Date से पहले करें आवेदन

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023: गरीब लोगों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान की मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए हर सरकार अपने-अपने स्तर से कार्य करती है। गरीबों को अच्छा आवास मिले इसके लिए केंद्र सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। सरकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीब लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे हैं, लेकिन कुछ गरीब परिवार ऐसे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

इसके चलते अब भी कई गरीब परिवारों को कच्चे मकान में अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों को पक्का मकान देने के लिए नई योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम ‘मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना है’। आइए आपको मध्य प्रदेश की इस सरकारी योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लिस्ट कब जारी होगी, दस्तावेज, लास्ट डेट समेत अन्य जानकारी के बारे में बताते हैं।

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023
MP Ladli Behan Awas Yojana 2023

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना क्या है?

साल 2023 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना की घोषणा की गई थी। सभी कलेक्टरों के द्वारा आदेश जारी कर दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश में इस योजना को लागू कर दिया गया। MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 की मदद से उन गरीब परिवारों को पक्के मकान बना कर दिया जाएंगे, जो प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे। हर गरीब के पास पक्का मकान हो इस लक्ष्य से शिवराज सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना को प्रारंभ किया गया। राज्य सरकार योजना की मदद से करीब 97 हजार परिवारों को लाभ देने जा रही है। आइए आगे आपको इस योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, List कब जारी होगी, दस्तावेज, Last Date से सम्बंधित जानकारी के बारे में बताते हैं।

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना का उद्देश्य

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर परिवार को रोटी, कपड़ा, मकान की जरूरत होती है, लेकिन कई गरीब परिवार ऐसे होते हैं, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं होता। इस कारण हर मौसम में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन एक पक्का और सुविधाजनक मकान गरीब परिवार की परेशानी को काफी ज्यादा कम कर सकता है।

हर गरीब को पक्का और सुविधाजनक मकान मिले इस उद्देश्य से मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा लाडली बहन आवास योजना को शुरू किया गया है। योजना की मदद से लाडली बहनों को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। कच्चा मकान महिला के नाम पर होना अनिवार्य है। तभी लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना का लाभ ले पाएंगी। सिर्फ लाड़ली बहनें ही MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 के लिए आवेदन कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना का लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ राज्य के कुल 97 हजार परिवारों को दिया जाएगा।
  • योजना की मदद से गरीब परिवारों के कच्चे मकान को पक्का बनाया जाएगा।
  • जिन परिवार के पास प्लॉट है उन पर मकान बनाने के लिए निर्धारित राशि दी जाएगी।
  • गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए कुल ढाई लाख रुपए तक की राशि सीधा बैंक खाते में राज्य सरकार के द्वारा जमा करवाई जाएगी।
  • आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है, जिससे कि आसानी से लाभार्थी महिला इस योजना का लाभ ले पाए।
  • आवेदन किए गए लोगों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर राज्य सरकार लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए राशि बैंक खाते में जमा करवाएगी।

आवेदन करने हेतु जरूरी दस्तावेज

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • जॉब कार्ड (अगर उपलब्ध है)
  • लाडली बहन योजना का पंजीयन क्रमांक
  • मकान सम्बंधित दस्तावेज

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी परिवारों को ही MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 का लाभ दिया जाएगा।
  • जो महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ ले रही है वे ही योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • लाभार्थी जिस जगह पर मकान बनाना चाहता है वह महिला के नाम पर होना अनिवार्य है।
  • महिला के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है, जो कि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिला के पास लाडली बहन का पंजीयन क्रमांक होना जरूरी है।

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है। सभी दस्तावेजों को तैयार करने के बाद ही आप इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि किस तरह से आप MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले अपने नजदीकी जनपद पंचायत या ग्राम पंचायत में जाना होगा। वहीं पर राज्य सरकार लाडली बहन आवास योजना के आवेदन फार्म उपलब्ध करवाएगी।
  • MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 Application Form को प्राप्त करने के बाद लाभार्थी महिला को सही-सही जानकारी दर्ज करना होगा।
  • अब दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करने के बाद, इसे जनपद पंचायत या ग्राम पंचायत में जमा कर देना होगा।
  • लाभार्थी फॉर्म जमा करने के बाद सचीव और ग्राम रोजगार सहायक से पावती रसीद जरूर प्राप्त करें।
  • इस तरह से मध्य प्रदेश लाडली बहन आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 चयन प्रक्रिया

जो भी आवेदन पत्र प्राप्त होंगे ग्राम पंचायत उन्हें रोजाना एक्सेल शीट के माध्यम से जनपद पंचायत भेजेगा। इसके बाद जनपद पंचायत इन आवेदन पत्रों को पोर्टल पर लॉगिन कर मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना के लाभार्थी के रूप में इनका पंजीकरण किया जाएगा।

जनपद पंचायत के पास प्राप्त आवेदनों को जिला पंचायत सीईओ के पास भेजना होगा। इसके बाद जिला पंचायत सूची का परीक्षण करेंगे। परीक्षण करने के बाद सूची को शासन के पास भेज दिया जाएगा। राज्य शासन की अनुमति प्राप्त होने के बाद लाभार्थी को आवास स्वीकृत प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 FAQ-

मध्यप्रदेश लाडली बहन आवास योजना 2023 के लिए आवेदन करने हेतु अंतिम दिनांक किया है?

लाडली बहन आवास योजना 2023 आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

लाडली बहन आवास योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब प्रारंभ होगी?

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 17 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगी जोकि 5 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी।

लाडली बहन आवास योजना 2023 का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला का लाडली बहन योजना से पंजीकृत होना अनिवार्य है। साथ ही महिला के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

लाडली बहन आवास योजना 2023 से कितने लोगों को पक्के मकान मिलेंगे?

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के माध्यम से कुल 97000 परिवारों को पक्के मकान बनाकर देगी।

MP Ladli Behan Awas Yojana 2023 List कब जारी होगी?

जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, वैसे ही लाभार्थियों की पात्रता जांच शुरू होगी, इसके बाद लाभारती सूची को जारी किया जावेगा।

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियाँ राज्यवार सरकारी नौकरी अलर्ट उत्तराखंड सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अरुणाचल प्रदेश सरकारी नौकरी पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी

Leave a Comment