ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

MP 450 Rupees Cylinder Yojana: 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलना शुरू, पढ़ें पात्रता, आवेदन सम्बंधित जानकारी

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार एक के बाद एक महिलाओं के हित में नई-नई योजनाओं को शुरू कर रही है। राज्य सरकार लाडली बहनों के लिए एक और नई सरकारी योजना लेकर आई है। इस योजना की मदद से महिलाओं को सस्ता गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 को शुरू कर दिया गया है। योजना की मदद से लाभार्थी महिला को मात्र 450/- रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

MP 450 Rupees Cylinder Yojana
MP 450 Rupees Cylinder Yojana

MP 450 Rupees Cylinder Yojana Details

सिर्फ पात्र महिलाओं को ही इतनी कम कीमत में गैस सिलेंडर MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana 2023 की मदद से दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है? इसके माध्यम से कौन-कौन सी पात्र महिलाएं ₹450 रुपए में गैस सिलेंडर ले सकती हैं? आइए आपको MP 450 Rupee Cylinder Yojana की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज से संबंधित जानकारी के बारे में बताते हैं।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा साल 2023 में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को शुरू किया गया। योजना की मदद से मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को मात्र 450 रुपए में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। साल में लाभार्थी महिला को 12 सिलेंडर 450 रुपए की कीमत में मिलेंगे। 1 सितंबर के बाद गैस भरवाने वाली लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी की राशि सीधा ही उनके बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। योजना का लाभ लाडली बहन योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिला और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिलाओं को ही दिया जाएगा। पात्रता के अनुसार लाभार्थी महिला को लाभ मिले इससे संबंधित आदेश को भी राज्य सरकार के द्वारा जारी कर दिया गया है।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana का उद्देश्य

घरेलू रसोई सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इससे महिलाओं को अपना घर चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी तो मिलती थी, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें यह सिलेंडर काफी ज्यादा दाम में मिलता था। गरीब महिलाएं अपने बजट के अनुसार रसोई को चला सकें। इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री सिलेंडर सब्सिडी योजना को शुरू किया गया है। MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana की मदद से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वहां बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी रसोई व घर को चला पाएंगी।

जिन महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन होगा उन्हें ही साढे ₹450 रुपए में रसोई एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana की मदद से मिलने वाली सब्सिडी की राशि सीधा ही महिला के बैंक खाते में राज्य सरकार के द्वारा जमा करवा दी जावेगी।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का बजट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना पर पानी की तरह रुपया बहाया जा रहा है। बेहद ही बड़े बजट के साथ इस योजना को राज्य सरकार ने शुरू किया है। करीब हर साल 1200 करोड रुपए इस योजना पर खर्च किए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार पर इस योजना के बाद ₹1200 करोड़ का अतिरिक्त भोझ बढ़ जाएगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो लाडली बहन योजना की कुल 1 करोड़ 31 लाख लाभार्थी महिलाएं हैं। इसके अलावा 82 लाख कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लिए गए हैं। यानी कुल 2 करोड़ से भी ज्यादा लाभार्थी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिन लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सब्सिडी मिलती है, उन्हें एक सिलेंडर ₹750 रुपए का पड़ता है, लेकिन इस योजना के बाद उन्हें अतिरिक्त ₹300 रुपए की सब्सिडी और दी जावेगी। इसके बाद उन्हें MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana की मदद से यहां सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के लिए पात्रता

  • सिर्फ मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है।
  • जिन महिलाओं को लाडली बहन योजना में शामिल किया गया है, उन्हें भी इस योजना की मदद से 450/- रुपए की कीमत में सिलेंडर दिया जाएंगे।
  • महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन होने की स्थिति में ही योजना का लाभ लाभार्थी महिला को दिया जाएगा।
  • लाभार्थी महिला को सब्सिडी की राशि सीधा ही बैंक खाते में दी जाएगी।
  • ऐसे में महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है. जो कि आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana- आवश्यक दस्तावेज

  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • गैस कनेक्शन नंबर
  • लाडली बहन योजना का रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता नंबर (ध्यान रहे कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है)

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

जो भी महिला उम्मीदवार मुख्यमंत्री सिलेंडर सब्सिडी योजना 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती हैं वह मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना केंद्र पर जाकर आवेदन दे सकती हैं। महिलाएं अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर भी संपर्क कर सकती है। यहां पर भी उनके आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी महिला को पात्र होने की स्थिति में ₹450 रुपए की कीमत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा।

ध्यान रहे कि जब आप आवेदन करने के लिए केंद्र पर जाएं तो, आपके पास सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के कुछ दिन बाद ही लाभार्थी महिला को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana FAQ-

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत कितने रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा?

इस योजना की मदद से लाभार्थी महिलाओं को मात्र 450/- रुपए की कीमत में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

क्या प्रधानमंत्री उज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को यह सब्सिडी मिलेगी?

जी हां! उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों महिला को भी इस योजना में शामिल किया गया है, उन्हें योजना के माध्यम से अतिरिक्त ₹300 रुपए की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पर राज्य सरकार साल में कितने रुपए खर्च करेगी?

इस योजना के लिए राज्य सरकार ने काफी बड़ा बजट तैयार किया है। साल भर में योजना पर मध्यप्रदेश सरकार 1200 करोड रुपए खर्च करेगी।

कौन सी महिलाओं को ₹450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिला और लाडली बहन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को ₹450 में सिलेंडर दिए जाएंगे।

450 रुपए में सिलेंडर लेने के लिए गैस कनेक्शन किसके नाम पर होना चाहिए?

यदि घर का गैस कनेक्शन महिला के नाम पर है तभी महिलाओं को ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में 450 रुपए में सिलेंडर लेने के लिए आवेदन कहां करें?

जो महिलाएं 450 रुपए में सिलेंडर लेना चाहती हैं, वह अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर या फिर लाडली बहन योजना केंद्र से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियाँ राज्यवार सरकारी नौकरी अलर्ट उत्तराखंड सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अरुणाचल प्रदेश सरकारी नौकरी पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी

Leave a Comment