ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 709 पदों पर भर्ती की जायेगी, जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के 693 पद और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 16 पद शामिल हैं। पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 सितंबर 2023 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगी।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि उत्तर प्रदेश राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी को आवेदक नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं। आइए आगे आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फारेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती 2023 से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।

 UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023

महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा फीस

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 20/09/2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10/10/2023
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 10/10/2023
  • सुधार हेतु अंतिम तिथि: 17/10/2023
  • परीक्षा की तिथि: शेड्यूल के अनुसार
  • प्रवेश पत्र: परीक्षा से पहले उपलब्ध किये जाएंगे
  • जनरल / ओबीसी/ ईडब्लूएस: 25/-
  • एसटी/एससी: 25/-
  • पीएच: 25/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023  – आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल
  • आयु में छूट  UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023  भर्ती नियमों के अनुसार दी जावेगी।

 UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023   कुल पदों की संख्या- 709 पद

पोस्ट का नाम

संख्या 

पात्रता

Forest Guard

Wild Life Guard

693

16

  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड
  • भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा

शारीरिक योग्यता :

ऊंचाई :

  • पुरुष: 168 सीएमएस, एसटी के लिए: 160 सीएमएस
  • महिला: 150 सीएमएस, एसटी के लिए: 82 सीएमएस

दौड़ना :

  • पुरुष: 10 किलो वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर
  • महिला: 4 घंटे में 14 किमी

अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

वर्गों के अनुसार पदों की संख्या

Forest Guard

  • सामान्य वर्ग- 333
  • ईडब्लूएस- 69
  • ओबीसी-97
  • एससी-189
  • एसटी- 05
  • कुल संख्या- 693

Wild Life Guard

  • सामान्य वर्ग- 08
  • ईडब्लूएस- 01
  • ओबीसी-04
  • एससी-03
  • एसटी- 0
  • कुल संख्या- 16

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023   हेतु चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर की जाएगी। सफल होने के बाद उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन करने के बाद चयनित कर लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन

 UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023  आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आप  UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023  भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो इसके लिए आपको अलग-अलग दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। नीचे आपको Documents की सूची दी गयी है। ध्यान रहे कि यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 में शून्य और माइनस अंक प्राप्त करने वाले अभ्यार्थी आवेदन करने के पात्र नहीं माने जाएंगे। जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी अवश्य चैक करें।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

 UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 : ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

उम्मीदवार UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023  के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) सकते हैं। आवेदन को एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद 25/- रुपए का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सभी सभी वर्ग हेतु यह आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फारेस्ट गार्ड व वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 Application Form दिखाई देगा, आप इसे ओपन करें।
  • अब उम्मीदवार को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इसके बाद आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • अब आवेदक UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 Application Form में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • ध्यान रहे की आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी सही होना जरूरी है, गलत होने की स्थिति में आपका आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर दें।
  • अंत में आपको मिर्धरित किये गए 25/- रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर दें।
  • ध्यानपूर्वक अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट अनिवार्य रूप से ले लेवें।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 FAQ-

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 परीक्षा के लिए अंतिम तिथि क्या है?

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गयी है।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती हेतु महिला शारीरिक मानक क्या हैं?

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर व वजन 58 किलोग्राम होना चाहिए। जबकि अनुसूचित जनजाति की महिला हेतु लंबाई 147 सेंटीमीटर व वजन 45 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

उम्मीदवारों हेतु UPSSSC फारेस्ट गार्ड भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2023 से प्रारंभ हो जावेगी।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के निर्धारित की गयी है।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

आवेदक को इस भर्ती में चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में सफल होना होगा।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 फिजिकल टेस्ट में महिलाओं को कितने किलोमीटर चलना होगा?

महिला उम्मीदवार को 4 घंटे में 14 किमी की दूरी तय करनी होगी।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवार को कितने किलोमीटर चलना होगा?

पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलो वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023 भर्ती परीक्षा कब होगी?

फिलहाल UPSSSC  के द्वारा यूपी फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गयी है। उम्मीदवारों को परीक्षा हेतु इंतज़ार करना होगा।

Leave a Comment