ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

PM Matritva Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आवेदन प्रक्रिया, टोल फ्री नंबर की जानकारी

PM Matritva Vandana Yojana: महिलाओं के हित में केंद्र सरकार के द्वारा अलग-अलग तरह की योजनाओं को संचालित किया जाता है। हर वर्ग की महिला को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाएं तैयार की जाती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी केंद्र सरकार के द्वारा खास योजना बनाई जाती है। केंद्र सरकार की ऐसी ही एक योजना का नाम प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है, जिसकी मदद से गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक मदद दी जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई इस योजना की मदद से महिला को पहले बच्चे के जन्म पर ₹5000 दिए जाते हैं। वहीं दूसरे बच्चों के जन्म पर भी महिला को आर्थिक मदद दी जाती है। आइए आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PM Matritva Vandana Yojana) से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन, समेत अन्य जानकारी के बारे में बताते हैं।

PM Matritva Vandana Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 1 जनवरी 2017 में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PM Matritva Vandana Yojana) को प्रारंभ किया गया था। योजना की मदद से गर्भवती महिला को 3 किस्तों में पहले बच्चे पर 5000/- रुएप्य दिए जाते हैं। वहीँ दूसरे बच्चा एक लड़की होती है तो महिला को 6000/- रुपए प्रदान किये जाते हैं। योजना का लाभ लेकर गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान अपने खान-पान के लिए पोष्टिक आहार ले सकती है।  

योजना का लाभ लेने के लिए महिला को आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आवेदन पत्र को भरना होगा। योजना के लिए महिला तथा बाल विकास मंत्रालय, नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। योजना की मदद से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल महिला अपने खान-पान को सुधारने में कर सकती है, जिससे कि उसका बच्चा पूर्णता स्वस्थ जन्म ले। लाभार्थी गर्भवती महिला ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि शिशु के जन्म से 270 दिन के अंदर ही महिला को योजना के अंतर्गत पंजीयन करवाना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं आर्थिक मदद देना है। इस आर्थिक सहायता का उपयोग महिला अपने और शिशु के लिए पौष्टिक आहार लेने हेतु कर सकती है। गर्भावस्था के दौरान माहिला खाने के लिए पोष्टिक आहार खरीद सकती है, जिस्सके की उसका शिशु निरोगी जन्म लें। वहीँ प्रसाव के बाद बच्चे को कुपोषित होने से भी बचाया जा सकेगा। इस उद्देश्य से केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को प्रारंभ किया गया है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ

  • योजना की मदद से शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रथम बच्चे के जन्म पर 3 किश्तों में ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • यदि महिला के दूसरे बच्चे के रूप में बालिका का जन्म होता है तो महिला को तीन किश्तों की मदद से ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है।
  • योजना से संबंधित राशि को सीधा ही गर्भवती महिला के बैंक खाते में जमा करवाया जाता है।
  • योजना की मदद से मिलने वाले रुपयों से महिला अपने व बच्चे के पोषण के लिए आहार खरीद पाएगी, जिससे कि दोनों ही रोग से मुक्त होंगे।
  • PM Matritva Vandana Yojana की मदद से मृत्यु दर में कमी आएगी।
  • बच्चों के जन्म के बाद अच्छे से महिला उसकी देखभाल कर पाएगी।

PM Matritva Vandana Yojana पात्रता व दस्तावेज

  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए महिला की उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता दोनों का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • माता-पिता दोनों के पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

जो भी उम्मीदवार PM Matritva Vandana Yojana योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को फिलहाल बंद कर दिया गया है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले गर्भवती महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।
  • यहां पर महिला को तीन फॉर्म दिए जाएंगे।
  • पहले फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद निर्धारित समय पर दूसरा और तीसरा फॉर्म भी भर कर आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जमा कर दें।
  • पहले फॉर्म के साथ पंजीकरण होते ही महिला को कुछ दिन में पहली क़िस्त प्राप्त हो जाएगी।
  • प्रसव पूर्व जांच के उपरांत महिला को योजना की दूसरी क़िस्त दी जावेगी।
  • वहीँ तीसरी क़िस्त का लाभ महिला को बच्चे के जन्म के 10 दिन के अंदर दे दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि महिला या परिवार को केंद्र सरकार की इस योजना के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह PM Matritva Vandana Yojana Customar Care Number पर कॉल करके योजना से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। केंद्र सरकार के द्वारा योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

PM Matritva Vandana Yojana Customar Care Number: 011 – 23380329 और 011-23382393

PM Matritva Vandana Yojana FAQ:

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को कब शुरू किया गया?

केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को साल 2017 में प्रारंभ किया गया था।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की मदद से लाभार्थी महिला को कितनी राशि प्रदान की जाती है?

लाभार्थी महिला को इस योजना की मदद से ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिला व उसके बच्चे को स्वस्थ रखना है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे पर कितनी राशि दी जाती है?

योजना की मदद से पहले बच्चे पर ₹5000 की राशि तीन किस्तों के माध्यम से दी जाती है। पहली किस्त ₹1000 गर्भधारण के समय दी जाती है, दूसरी किस्त ₹2000, प्रसव पूर्व जांच के उपरांत, वहीं तीसरी किस्त ₹2000 बच्चे के जन्म के बाद प्रदान की जाती है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियाँ राज्यवार सरकारी नौकरी अलर्ट उत्तराखंड सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अरुणाचल प्रदेश सरकारी नौकरी पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी

Leave a Comment