ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana: जानें आवेदन प्रक्रिया, लाभ व पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana: मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य किसान की खेती को आसान और उनकी आय को बढ़ाना है। इस लक्ष्य से मध्य प्रदेश की सरकार अलग-अलग योजनाओं को भी संचालित कर रही है। साल 2023 में मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा खास किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू किया गया। इस योजना की मदद से किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान की जावेगी।

गांव में इलेक्ट्रिसिटी लाइन का विस्तार केवल के माध्यम से होगा। किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन अनुदान के साथ बिजली कनेक्शन समेत कई सारे अन्य लाभ दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना (MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana) की मदद से राज्य सरकार ने पहले वर्ष 10,000 पंपों को वितरण करने का लक्ष्य रखा है। आइए आपको मध्य प्रदेश की इस नई सरकारी योजना से संबंधित पात्रता, लाभ, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, समेत अन्य जानकारी के बारे में बताते हैं।

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana
MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Details

सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी किसानों को ही मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का लाभ मिलेगा। अगर आप भी राज्य की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक जरूर पढ़ें। आगे आपको MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए एक-एक कर आपको मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना क्या है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 16 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू करने के लिए मंजूरी दी गई। योजना की मदद से मध्य प्रदेश राज्य के किसान और समूह को तीन हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिए जाएंगे। पहले साल राज्य सरकार ने करीब 10,000 पंपों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

मध्यप्रदेश की यह सरकारी योजना 2 साल के लिए ही प्रभावशाली रहेगी। योजना के अंतर्गत वितरण कंपनी अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाइन का विस्तार एवं ट्रांसफार्मर को स्थापित करेगी। केवल की मदद से इलेक्ट्रिसिटी लाइन का भी विस्तार किया जाएगा। किसान MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 की मदद से आसानी से सुविधापूर्वक सिंचाई कर पाएंगे, जिससे उनकी फसल पैदावार में बढ़ोतरी होगी।

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश की इस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना है। जिससे कि किसान बिना किसी परेशानी के अपने खेतों तक पानी को पहुंचा सके। इससे उनकी फसल पैदावार अच्छी होगी। किसान खेती से अपनी आय में बढ़ोतरी कर पाएंगे। योजना की मदद से किसानों को अधिक क्षमता वाले पंप कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे कि वह अधिक आसानी से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लाभ

  • MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana की मदद से किसानों व किसान समूह को तीन हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • योजना के माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी की मदद से 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाइन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे।
  • योजना के अंतर्गत किसान व किसानों के समूह को मात्र 50% राशि ही खर्च करनी होगी।
  • 40% राशि, राज्य सरकार के द्वारा तो वहीं 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा खर्च की जाएगी।
  • राज्य सरकार इस योजना को आने वाले 2 वर्षों तक चलाएगी।
  • योजना की शुरुआत के पहले वर्ष में राज्य सरकार 10,000 पंप को स्थापित करेगी।
  • पंप कनेक्शन स्थापित होने की वजह से किसान आसानी से अपने खेतों तक सिंचाई हेतु पानी को पहुंच सकेंगे।
  • योजना की मदद से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिलों में MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का लाभ किसानों व किसान समूह तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश के लिए पात्रता

  • सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी किसानों व किसान समूह को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदक किसान के पास खुद की जमीन होना अनिवार्य है, तभी उसे योजना का लाभ मिलेगा।
  • किसान व किसान समूह के पास जमीन से संबंधित पूर्ण दस्तावेज होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते का विवरण

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana आवेदन कैसे करें

जो भी पात्रता रखने वाले किसान व किसान समूह इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अभी सिर्फ MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana को शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही योजना से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा। जैसे ही ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन संबंधित कोई भी नई अपडेट हमें प्राप्त होती है, तो इस पेज पर जरूर अपडेट किया जाएगा। इससे आप इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में जान पाएंगे।

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana FAQ-

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना किस राज्य से संबंधित योजना है?

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को कब शुरू किया गया?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित यह योजना 16 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना से किसानों को क्या लाभ मिलेगा?

इस योजना की मदद से प्रदेश के किसानों को तीन हॉर्स पावर या इससे अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिए जाएंगे, इससे किसान को सिंचाई की सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लाभार्थी को कितने रुपए खर्च करने होंगे?

योजना से जुड़े किसान व किसान समूह को अपनी तरफ से  लागत की 50% राशि खर्च करनी होगी। 40% राशि राज्य सरकार देगी, जबकि 10% राशि का वहन विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियाँ राज्यवार सरकारी नौकरी अलर्ट उत्तराखंड सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अरुणाचल प्रदेश सरकारी नौकरी पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी

Leave a Comment