ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार रुपए, जानें पात्रता, दस्तावेज की जानकारी

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: समाज में बेटियों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकारें अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन सरकारी योजनाओं की मदद से बेटियों को आर्थिक व अन्य लाभ दिए जाते हैं। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा भी राज्य की बेटियों के लिए एक खास योजना को चलाया जाता है। इस योजना की मदद से बेटी के जन्म पर माता-पिता को ₹50000 की राशि प्रदान की जाती है। साथ ही दुर्घटना बीमा जैसी सुविधा भी इस योजना के माध्यम से मिलती है। महाराष्ट्र सरकार की इस सरकारी योजना का नाम मांझी कन्या भाग्यश्री योजना है। आइये आपको महाराष्ट्र सरकार की Majhi Kanya Bhagyashree Yojana से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, उद्देश्य, दस्तावेज समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana

माझी कन्या भाग्यश्री योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा मांझी कन्या भाग्यश्री योजना को 1 अप्रैल 2016 शुरू किया गया था। राज्य में बेटी जन्म को प्रोत्साहित व आंकड़ों में सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई। Majhi Kanya Bhagyashree Yojana की मदद से अगर किसी परिवार में दो लड़कियों का भी जन्म होता है, तो उसे योजना का लाभ दिया जाता है। योजना की मदद से महाराष्ट्र सरकार बेटियों के जन्म पर ₹50000 की राशि माता-पिता को देती है।

महाराष्ट्र के मूल निवासी परिवार ही इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के साथ बेटी को ₹100000 रुपए का दुर्घटना बीमा कवर और ₹5000 रुपए का ओवरड्राफ्ट भी दिया जाता है। Majhi Kanya Bhagyashree Yojana का लाभ महिला द्वारा नसबंदी करवाने की स्थिति में दिया जाता है। दो लड़कियों के जन्म के बाद यदि महिला नसबंदी करवाती है, तो दोनों लड़कियों के नाम पर महाराष्ट्र सरकार 25-25 हजार रुपए देती है। सरकार द्वारा मिलने वाली इस राशि का इस्तेमाल परिवार अपनी बेटी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कर सकता है।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य राज्य में बेटी के जन्म को बढ़ावा देना व उनकी जनसंख्या में सुधार करना है। राज्य में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जो बेटी के जन्म के बाद दुख मानते हैं। ऐसे में राज्य सरकार इस योजना की मदद से बेटी के जन्म होने पर परिवार को ₹50000/- रुपए देती है, जिससे कि परिवार को बेटी को शिक्षा दिलाने में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के लिए आवेदन करने हेतु राज्य सरकार के द्वारा पात्रता (Eligibility) निर्धारित की गई है। पात्र परिवार को ही इस योजना के माध्यम से ₹50000 रुपए की राशि दी जाती है।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना हेतु पात्रता

  • महाराष्ट्र के मूल निवासी परिवार को ही Majhi Kanya Bhagyashree Yojana का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना से संबंधित राशि को प्राप्त करने के लिए माँ और बेटी का जॉइंट बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
  • लड़की के जन्म के बाद अगर महिला नसबंदी करवाती है तभी वह इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र है।
  • अधिकतम 2 लड़कियों पर परिवार इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। तभी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना लाभ व विशेषताएं

  • योजना की मदद से बेटी के जन्म पर परिवार को ₹50000 की राशि दी जाती है।
  • यदि महिला दो बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवाती है तो दोनों ही बेटियों को 25-25 हजार रुपए की राशि दी जाती है।
  • योजना से जुड़ने के बाद बेटियों को ₹100000 का दुर्घटना बीमा कवर भी दिया जाता है।
  • लाभार्थी बेटी को ₹5000 का ओवरड्राफ्ट भी मिलता है।
  • योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार बेटी को शिक्षा दिलाने के लिए कर सकते हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • मां व बालिका का जॉइंट बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana आवेदन कैसे करें

माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्र परिवार सदस्य को माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर ही आवेदन फार्म मिल जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
  • अब इसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी, अपना फोटो, साइन करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न कर दें।
  • अब अपने फार्म को तैयार करने के बाद इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर जमा कर दें।
  • यदि आप इस योजना के पात्र पाए गए तो लाभ की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana FAQ

माझी कन्या भाग्यश्री योजना किस राज्य से संबंधित योजना है?

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा माझी कन्या भाग्यश्री योजना को शुरू किया गया था।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना की मदद से कितने रुपए मिलते हैं?

महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के द्वारा लाभार्थी बेटी को 25000 रुपए दिए जाते हैं। यदि परिवार में दो बेटियां हैं तो दोनों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना को कब शुरू किया गया?

भारत सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2016 को माझी कन्या भाग्यश्री योजना को प्रारंभ किया गया।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य लड़कियों ले जन्म को बढ़ावा देना और उनके आंकड़े को सुधारना है।

क्या मांझी कन्या भाग्यश्री योजना की मदद से बीमा कवर भी दिया जाता है?

जी हां! इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी बेटी को ₹100000 का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

क्या माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ लेने के लिए नसबंदी करवाना जरूरी है?

जी हां! यदि कोई परिवार योजना का लाभ देना चाहता है, तो बेटी की मां को नसबंदी करवाना अनिवार्य है। तभी उसे योजना का लाभ दिया जाएगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना की मदद से एक परिवार की कितनी बेटियों को लाभ दिया जाता है?

एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को महाराष्ट्र सरकार इस योजना का लाभ देती है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियाँ राज्यवार सरकारी नौकरी अलर्ट उत्तराखंड सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अरुणाचल प्रदेश सरकारी नौकरी पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी

Leave a Comment