ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

DRDO Scientist Recruitment 2023: सिर्फ इंटरव्यू पास करें और पाएं 1.77 लाख तक सैलरी

DRDO Scientist Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने वैज्ञानिक भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। 27 जुलाई 2023 से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी थी, जिसके लिए लास्ट डेट 29 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी थी, लेकिन अब इसे बदल कर 29 सितम्बर कर दिया गया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  www.drdo.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

DRDO Scientist Recruitment 2023 Official Notification के अनुसार कुल 204 पदों पर भर्ती हेतु यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें 181 रिक्त पद डीआरडीओ में वैज्ञानिक बी व 11 रिक्त पद डीएसटी में वैज्ञानिक बी के लिए निर्धारित किये गए हैं। DRDO Scientist B  Recruitment 2023 भर्ती के लिए 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है। हालाँकि नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी, जिसके बारे में जानकारी को आप आगे पढ़ेंगे। आइए आपको DRDO Scientist Recruitment 2023 Official Notification से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।

 DRDO Scientist  Recruitment 2023

महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा फीस

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 27/07/2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29/09/2023
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29/09/2023
  • इंटरव्यू: शेड्यूल के अनुसार
  • जनरल / ओबीसी/ ईडब्लूएस: 100/-
  • एसटी/एससी: निशुल्क
  • पीएच: निशुल्क
  • महिला: निशुल्क
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

DRDO Scientist  Recruitment 2023  – आयु सीमा 29/08/2023 तक

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 35 साल
  • आयु में छूट  DRDO Scientist  Recruitment 2023  भर्ती नियमों के अनुसार दी जावेगी।

सामान्य व अनारक्षित वर्ग/ईडब्लूएस के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष वहीँ एसटी/एससी कैटेगिरी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।

 DRDO Scientist  Recruitment 2023   कुल पदों की संख्या- 204 पद

पोस्ट का नाम

पदों की संख्या

पात्रता

डीआरडीओ में वैज्ञानिक बी

181

संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में फर्स्ट क्लास बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) में उत्तीर्ण स्कोर कार्ड

डीएसटी में वैज्ञानिक बी

11

DRDO Scientist  Recruitment 2023   हेतु चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सभी से संबंधित टॉपिक के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

  • इंटरव्यू
  • दस्तावेज़ सत्यापन

 DRDO Scientist  Recruitment 2023  आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आप  DRDO Scientist  Recruitment 2023  भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो इसके लिए आपको अलग-अलग दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। नीचे आपको Documents की सूची दी गयी है। ध्यान रहे कि उम्मीदवार के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) उत्तीर्ण होने का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी अवश्य चैक करें।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर कार्ड
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

 DRDO Scientist  Recruitment 2023 : ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

उम्मीदवार DRDO Scientist  Recruitment 2023  के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध है। आवेदकों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद 100/- रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क सिर्फ जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए हैं। एसटी/एससी, पीएच व् महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गयी है। DRDO Scientist B  Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आइए स्टेप बाय स्टेप आपको बताते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट  drdo.gov.in  पर जाना होगा।
  • होम पेज पर DRDO Scientist  Recruitment 2023 से सम्बंधित  Advertisement No. 145 दिखाई देगा, आप इसे ओपन करें।
  • यहाँ आपको आवेदन करने की लिंक भी मिलेगी, इस पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर DRDO Scientist  Recruitment 2023 Application Form खुल जाएगा।
  • इसमें पूची गयी सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर दें।
  • अंत में आपको निर्धारित किये गए 100/- रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर दें।
  • ध्यानपूर्वक अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट अनिवार्य रूप से निकाल लें।

DRDO Scientist  Recruitment 2023 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

DRDO Scientist Recruitment 2023 – FAQ

DRDO Scientist  Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?

DRDO Scientist  Recruitment 2023 भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 29 सितम्बर 2023 निर्धारित की गयी है।

DRDO Scientist  Recruitment 2023 में चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के आधार पर किया जाएगा।

DRDO Scientist  Recruitment 2023 भर्ती के लिए क्या लिखित परीक्षा होगी?

नहीं! इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर भर्ती की जाएगी।

DRDO Scientist  Recruitment 2023 में चयनित होने पर कितनी सैलरी मिलेगी?

यदि उम्मीदवार का चयन इस भर्ती के लिए हो जाता है तो 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह तक की सैलरी दी जावेगी। 

DRDO Scientist  Recruitment 2023 भर्ती हेतु इंटरव्यू कब होगा?

फिलहाल DRDO के द्वारा इंटरव्यू के लिए किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

DRDO Scientist  Recruitment 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जावेगी।

क्या DRDO Scientist  Recruitment 2023 के लिए GATE स्कोर कार्ड जरूरी है?

हाँ! इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास GATE स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

DRDO Scientist  Recruitment 2023 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

https://www.zeebiz.com/hindi/jobs/drdo-recruitment-2023-recruitment-for-181-posts-apply-here-on-drdogov-in-till-29-september-142721

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियाँ राज्यवार सरकारी नौकरी अलर्ट उत्तराखंड सरकारी नौकरी
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अरुणाचल प्रदेश सरकारी नौकरी पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी

Leave a Comment