उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण पद निकाले हैं। इसके अंतर्गत कुल 250 पद निकाले गए हैं। जिनमें सारे अधिकारी श्रेणी के पद है। जो पदों के माध्यम से चयनित होगा, उन्हें कई सारी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
आज हम इस लेख में आपको उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2022 (Combined Upper Subordinate Services UPPSC Pre 2022) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि इन पदों के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
उत्तर प्रदेश में कई सारे विभागों में पद खाली है। यह पद उन सभी बेरोजगार साथियों के लिए महत्वपूर्ण है जो सिविल सर्विस की तैयारी करते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से आवेदक पुलिस उपाधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर, खंड विकास अधिकारी आदि जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चयनित होंगे। इस परीक्षा को सरल बनाने के लिए हिंदी तथा अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दिया जाएगा ।
ज्यादातर विद्यार्थी कोचिंग करने के लिए दिल्ली चले जाते हैं परंतु रिक्त पद समय पर ना आने की वजह से वह प्राइवेट नौकरी कर लेते हैं। इन 250 पदों में लोगों को नौकरी प्राप्त होगी और उन्हें कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2022 के पदों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आपको इस लेख को शुरू से लेकर आखिरी तक पढ़ना होगा।
Combined Upper Subordinate Services UPPSC Pre 2022 Details
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
भर्ती बोर्ड | Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) |
पद का नाम | पुलिस उपाधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर, खंड विकास अधिकारी आदि |
कुल पद | 250 पद |
वेतनमान | विभागीय विज्ञापन देखें |
नौकरी स्तर | State Level |
श्रेणी | Government of Uttar Pradesh |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
परीक्षा मोड | Offline |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | Uttar Pradesh |
वेबसाइट | http://uppsc.up.nic.in. |
पदों का विवरण
इन पदों का विवरण उत्तर प्रदेश के लोक सेवा आयोग ने आरक्षित तथा अनारक्षित दोनों आवेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए पदों को श्रेणी के अनुसार बांटा है। जिनमें सभी श्रेणियों को समान अवसर प्राप्त हो। इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित विभागों के अनुसार रखी गई है जो इस प्रकार है:-
Sub Registrar, Assistant Prosecuting Officer (Transport) (उप निबंधक, सहायक अभियोजन अधिकारी) | Law Graduate |
District Basik Shiksha Adhikari / Associate DIOS and Other equivalent administrative posts, District Administrative Officer (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) | Post Graduate Degree |
District Audit Officer (Revenue Audit) (जिला लेखा परीक्षा अधिकारी) | Commerce Graduate |
Assistant Controller Legal Measurement (Grade-I) / Assistant Controller Legal Measurement (Grade-II) सहायक नियंत्रक | Physics or Mechanical Engineering Graduate |
Senior Lecturer, DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) | Post Graduate Degree with B.Ed |
Chemist (रसायनज्ञ) | M.Sc. in Organic Chemistry. |
Officer on Special Duty (Computer) (विशेष कार्य अधिकारी, कंप्यूटर) | computer Engineering Graduate |
District Cane Officer, U.P. Agriculture Service Group “B” (Development Branch)
(जिला गन्ना अधिकारी) |
Agriculture Graduate |
Labour Enforcement Officer (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) | Bachelor’s degree with Economics or Sociology or commerce and Post Graduate Diploma or Post graduate Degree in Law / Labour relation / Labour welfare / Labour Law / Commerce / Sociology / Sociology / Social work / Social welfare / Trade Management / Personnel Management. |
Management Officer/ Manager (Estate Department) व्यवस्था अधिकारी | Law or Hotel Management Graduate |
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय चयनित प्रतिभागियों को सातवें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी उन्हें 9300 से 34800 ग्रेड पे के अनुसार तनख्वाह दी जाएंगी। इसी के साथ केवल नायब तहसीलदार को ही 4200 ग्रेड पे का भुगतान किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, खंड विकास अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर, जिला कमांडेंट होमगार्ड, कोषाधिकारी आदि को 5400 ग्रेड पे के अनुसार सैलरी दी जाएंगी।
आवेदन शुल्क
Combined Upper Subordinate Services UPPSC Pre 2022 के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने वर्गों के अनुसार फीस देनी होगी जो इस प्रकार है:-
- सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग– 125 Rs.
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 65 Rs.
- भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग – 65 Rs.
- दिव्यांग वर्ग – 25 Rs.
मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के लिए आवेदन शुल्क
जो प्रतिभागी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हो जाता है तो उन्हें मुख्य परीक्षा लिखने का मौका मिलता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया है, जो इस प्रकार है:-
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग– 225 Rs.
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 105 Rs.
भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग – 105 Rs.
दिव्यांग वर्ग – 25 Rs.
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 15 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 16 मार्च 2022 |
अंतिम तिथि | 16 अप्रैल 2022 |
परीक्षा तिथि | June to July 2022 |
Admit Card | Nil |
Result | Nil |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं परंतु सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु में रिलैक्सेशन दिया गया है। यह नियम इन पदों के लिए भी लागू होंगे। जो इस प्रकार है:-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी।
दिव्यांग वर्ग को 15 साल की छूट दी जाएगी।
यदि कोई सेवारत कर्मचारी है तो उन्हें 5 साल की छूट दी जाएगी।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास Degree होना चाहिए।
- आवेदक के स्नातक में 55% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- Degree
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- Email Id
- दसवीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
शारीरिक मापदंड:-
नीचे दिए गए पदों के अनुसार अलग–अलग शारीरिक मापदंड रखे गए हैं। इसके साथ ही आरक्षित तथा अनारक्षित श्रेणियों में भी अलग-अलग मापदंड रखे गए हैं। इसमें महिलाओं को भी अलग शारीरिक मापदंड के अनुसार चयनित किया जाएगा जो इस प्रकार है:-
पुलिस उपाधीक्षक पद हेतु
अभ्यर्थी की श्रेणी | ऊंचाई (सेंटीमीटर) | सीना बिना बुलाए (सेंमी.) | सीना फुलाए (सेंमी.) |
केवल पुरुष अभ्यर्थी हेतु अनारक्षित नागरिकों के, अन्य पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जातियां | 165 | 84 | 89 |
अनुसूचित जनजातियां | 160 | 79 | 84 |
केवल महिला अभ्यार्थी के लिए सामान्य वर्ग, पिछड़े हुए वर्ग तथा अनुसूचित जातियां | 152 | Nil | Nil |
अनुसूचित जनजाति | 147 | Nil | Nil |
सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थी हेतु न्यूनतम वजन | 40 Kg | Nil | Nil |
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहला आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in. में जाना होगा।
अब यहां पर “All Notifications / Advertisements” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो User Instructions, View Advertisement and Apply का विकल्प दिखाई देगा।
इसमें से आपको Apply के विकल्प पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप Apply के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो ‘Candidate Registration’का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
इसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।
इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसे आवेदक का नाम, आवेदक के पिता या पति का नाम, पता आदि सारी जानकारी को उचित तरीके से भर दे और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
यदि आप अपनी दी गई जानकारियों में संशोधन चाहते हैं तो Edit के बटन पर क्लिक करें और जो भी Edit करना है उसे सुधार कर पुनः समिति के बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा इसमें आपको Payment का विकल्प दिखाई देगा, आप नेट बैंकिंग तथा अन्य कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं।
पेमेंट करने के बाद Proceed के बटन पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप Proceed के बटन पर क्लिक करते हैं तो ‘Proceed for final submission of application form का विकल्प दिखाई देगा।
इसमें आपसे फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करने को कहा जाएगा।
आप सारे आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें और नीचे दिए गए Preview के बटन पर क्लिक कर दें।
आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को शुरू से लेकर आखिरी तक Check कर ले।
इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से आप इन पदों के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म का प्रिंट कैसे निकाले
जब आप पूरे आवेदन फॉर्म को भर लेते हैं और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देते हैं। तब ऊपर डाउनलोड या प्रिंट का विकल्प दिखाई देता है। यह विकल्प नीचे भी रहता है, जैसे आप प्रिंट के बटन पर क्लिक करेंगे तो प्रिंट होना शुरू हो जाएगा। इस तरह से आप आसानी से प्रिंट भी निकाल कर रख सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
इस परीक्षा को अधिक सुलभ तथा सरल बनाने के लिए आयोग द्वारा इसे तीन भागों में बांटा गया है। सबसे पहले प्रतिभागियों की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद जो प्रतिभागी प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेता है। उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। जब अभ्यार्थी मुख्य परीक्षा भी पास कर लेता है तब उन्हें इंटरव्यू देने का मौका प्राप्त होगा। इस तरह से इन तीनों परीक्षाओं के माध्यम से आप को चयनित किया जाएगा Interview में आपसे शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के बारे में भी प्रश्न पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में सामान्य ज्ञान तथा अन्य विषयों के बारे में आपसे पूछा जाएगा।
Exam Center
All UP
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न को तीन भागों में बांटा गया है:-
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- Interview
प्रारंभिक परीक्षा:- प्रारंभिक परीक्षा में आपसे दो प्रश्न पत्र लिए जाते हैं। इसके अंतर्गत सामान्य अध्ययन -I में आपसे सामान्य ज्ञान, विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कुल आप से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक होते हैं। इस तरह से कुल 200 अंक का पेपर होता है। इस प्रश्न पत्र की समय अवधि 2 घंटे होती है।
दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन -II का होता है। इसके अंतर्गत आपसे अंकगणित, तार्किक शक्ति, संख्या पद्धति, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी आदि जैसे महत्वपूर्ण विषय पूछे जाते हैं। यह भी 2 घंटे का होता है। इसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित होते हैं। इस तरह से यह भी प्रश्न पत्र 200 अंक का होता है।
इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
General Knowledge –I
Current events, History of India, India and World geography etc. |
100 | 200 | 3 Hours |
General Knowledge –II
Comprehension, Interpersonal skills including, communication skills, Logical reasoning and analytical ability, Decision making and problem solving, General mental ability etc. |
100 | 200 | 3 Hours |
Total | 200 | 400 | 4 Hours |
मुख्य परीक्षा:- मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा होती है। इसके अंतर्गत आपसे कुल 6 प्रश्न पत्र लिए जाते हैं। जिनमें से सामान्य हिंदी तथा निबंध प्रत्येक प्रश्न पत्र 150 अंक का होता है। इसी तरह सामान्य अध्ययन 1, 2, 3 और 4 प्रश्न पत्र 200 अंक का पेपर होता है। इन की समय अवधि 3 घंटे की होती है तथा इसके अतिरिक्त वैकल्पिक विषय केप्रश्न पत्रों के लिए 3 घंटे की समय अवधि होती है।
इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Subjects | Marks | Time |
General Hindi | 150 | 3 Hours |
Essay | 150 | 3 Hours |
General Studies (First Paper) | 200 | 3 Hours |
General Studies (Second Paper) | 200 | 3 Hours |
General Studies (Third Paper) | 200 | 3 Hours |
General Studies (Fourth Paper) | 200 | 3 Hours |
Interview:- जब अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा पास करने के बाद आपको इंटरव्यू देने का अवसर प्राप्त होता है। इसमें आपसे सामान्य जागरूकता, चरित्र, व्यक्तिगत एवं सेवा से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह 100 अंक का होता है। जब तीनों परीक्षा पास होने के बाद अभ्यर्थी को चयनित कर लिया जाता है।
वैकल्पिक विषय:-
Agriculture, Botany, Mechanical Engineering, Zoology, Law , Electrical Engineering, Chemistry, Animal Husbandry , English., Physics & Veterinary Science, Urdu, Mathematics, Statistics, Hindi, Geography , Management , Sanskrit , Economics,. Political Science, Commerce, Sociology International Relations Accountancy, Philosophy, History, Public Administration, Geology 19. Anthropology, Medical Science, Psychology, Civil Engineering
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य Combined Upper Subordinate Services UPPSC Pre 2022 पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यार्थी UPPSC द्वारा निकाले गए 250 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।