व्हाट्सएप
5वी पास आवेदन करे 8वी पास आवेदन करे 10वी पास आवेदन करे 12वी पास आवेदन करे

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

UP Anganwadi Bharti 2024: महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू…

By Pooja Maurya

Updated on:

---Advertisement---

UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। राज्य की जिन महिलाओं ने होम साइंस से स्नातक की डिग्री हासिल की है, उनके लिए एक खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी में 10000 से भी अधिक पदों पर भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई है। राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 10684 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती संविदा के आधार पर होगी। आइए आपको विस्तार से उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं। 

UP Anganwadi Bharti 2024- अंतिम तिथि

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया को जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है। 30 सितंबर 2024 तक पात्र महिलाओं को इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद किसी भी महिला के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UP Anganwadi Bharti 2024- आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष है। महिलाओं की आयु गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर तय की जाएगी। 

UP Anganwadi Bharti 2024- शैक्षणिक योग्यता 

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती में चयनित होने के लिए महिला का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होम साइंस विषय के साथ स्नातक में कम से कम  50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो महिलाएं आरक्षित वर्ग से आती हैं, उन्हें 5% की छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा जो महिला नर्सरी अध्यापक शिक्षा, एनटीटी, सीटी (नर्सरी) या डीपीएसई में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा या फिर इसके बराबर की योग्यता रखते हैं, वह भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 

UP Anganwadi Bharti 2024- सैलरी 

इस भर्ती के माध्यम से जिन महिलाओं का चयन किया जाएगा, वह संविदा के आधार पर होगा। यह नियुक्ति 11 महीना के लिए की जाएगी। इस दौरान महिला को 10313 रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। भर्ती के अंतर्गत चुनी गई 10684 महिलाओं को जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल्यावस्था की देखभाल व शिक्षा के लिए नियुक्त किया जाएगा। इन महिलाओं को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निर्देशन में कार्य करना पड़ेगा। महिलाओं का मुख्य कार्य 3 वर्ष से 6 वर्ष के बालकों को औपचारिक शिक्षा देना होगा। 

UP Anganwadi Bharti 2024- आवेदन की प्रक्रिया 

जो महिलाएं उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़ना चाहती हैं, उन्हें ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आगे आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के बारे में बताया गया है कि किस तरह से पात्रता रखने वाली महिलाएं इस भर्ती से जुड़कर नौकरी हासिल कर सकती हैं।

  • सबसे पहले आवेदक महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाना होगा। 
  • यहां पर आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आवेदन पत्र हासिल कर सकती हैं। 
  • आवेदन पत्र में पूछी गई संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • सही स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो को नियम के अनुसार चिपकाए।
  • जिस स्थान पर हस्ताक्षर मांगे गए हैं, वहां पर अपने सही हस्ताक्षर करें।
  • अंत में एक बार अपने आवेदन पत्र की जांच कर लें।
  • अब दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर जमा कर दें।
  • इस तरह से महिला की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Important Links

Official NotificationClick Here
Application FormClick Here
Official WebsiteClick Here

7 thoughts on “UP Anganwadi Bharti 2024: महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू…”

  1. मेरा नाम सुमन कुशवाहा में सेपुरा की रहने वाली हूं सहर बिजावर जिला छतरपुर m p

    Reply

Leave a Comment