राजस्थान लोक सेवा आयोग ने Senior Teacher Grade II के कुल 9760 पोस्ट निकाले हैं। इन पदों की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग के माध्यम से परीक्षा करवाई जाएंगी। यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसमें आपको राजस्थान में RPSC Senior Teacher Grade II Recruitment 2022 के पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा हम इस लेख में आपको आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, चयन की प्रक्रिया आदि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे।
जैसा कि हम सब जानते हैं वर्तमान समय में सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है परंतु यह जरूरी नहीं है कि सरकारी नौकरी हर किसी को प्राप्त हो जाए जो व्यक्ति अधिक मेहनत करता है। उसे ही सरकारी नौकरी प्राप्त होती है।
इसी बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में इन पदों की भर्ती करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त करने के लिए इन पदों को भारत सरकार द्वारा दिए गए, आरक्षण के अनुसार बांटा गया है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो इस लेख के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, तो आइए शुरू करते हैं:
RPSC Senior Teacher Grade II 2022 Details
विभाग का नाम | माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान |
भर्ती बोर्ड | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
पद का नाम | Senior Teacher Grade II |
कुल पद | 9760 पद |
वेतनमान | विभागीय विज्ञापन देखें |
नौकरी स्तर | State Level |
श्रेणी | Government of Rajasthan |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
परीक्षा मोड | Online and Offline |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | Rajasthan |
वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
पदों का विवरण
माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान ने इन पदों को विषय के अनुसार बांटा है। इन 9760 पदों को सामान्य क्षेत्र, टीएसपी क्षेत्र तथा सहरिया क्षेत्र में बांटा है तथा इसी के अंदर भारत सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण तथा अनारक्षित पदों को विभाजित किया गया है, ताकि सभी वर्गों को समान रूप से इन पदों के लिए आवेदन तथा चयन किया जा सके। इन पदों का विभाजन इस प्रकार है:-
Area of Post | अंग्रेजी | हिंदी | गणित | संस्कृत | विज्ञान | सामाजिक विज्ञान | पंजाबी | उर्दू |
सामान्य क्षेत्र | 1509 | 1173 | 1356 | 1510 | 1385 | 1300 | 70 | 27 |
टीएसपी क्षेत्र | 151 | 121 | 244 | 281 | 172 | 332 | 00 | 12 |
सहरिया क्षेत्र | 08 | 04 | 13 | 09 | 08 | 08 | 00 | 00 |
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित विभागों के अनुसार रखी गई है जो इस प्रकार है:-
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू एवं पंजाबी के लिए शैक्षणिक योग्यता:- यदि आप इन विषयों के अध्यापक बनना चाहते हैं तो आप UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना चाहिए। आपके पास इसकी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए उपरोक्त में से कोई भी विषय में ऑप्शनल सब्जेक्ट होना चाहिए।
विज्ञान विषय के लिए शैक्षणिक योग्यता:- यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय तथा शैक्षणिक संस्थान स्नातक होना चाहिए। आप Physics, Chemistry, Zoology, Botany, Micro Biology, Biotechnology and Biochemistry में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए।
सामाजिक विज्ञान के लिए शैक्षणिक योग्यता:- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक किया डिप्लोमा होना चाहिए History, Geography, Economics, Political Science, Sociology, Public Administration and Philosophy में कम से कम 2 विषय आपके ऑप्शनल सब्जेक्ट में होना चाहिए।
आवेदक के पास देवनागरी कथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय आवेदक को 7 वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी। इसके अलावा Department के नियमों के अनुसार Other Expenditure, allowances आदि प्राप्त होंगे। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को पे मैट्रिक्स लेवल 11 and Grade Pay 4200 Rs. के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। इसी के साथ उन्हें 38700 से ₹85300 प्रतिमाह तनखा दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
RPSC Senior Teacher Grade II Post 2022 के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने वर्गों के अनुसार फीस देनी होगी जो इस प्रकार है:-
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग – 350 Rs.
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, नॉन क्रीमी लेयर अन्य पिछड़ा वर्ग – 250 Rs.
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 150 Rs.
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 05 April 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 10 April 2022 |
अंतिम तिथि | 10 May 2022 |
परीक्षा तिथि | Nil |
Admit Card | Before Exam |
Result | Nil |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं परंतु सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु में रिलैक्सेशन दिया गया है। यह नियम इन पदों के लिए भी लागू होंगे। जो इस प्रकार है:-
राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष आवेदक के लिए 5 साल की छूट दी जाएंगी।
राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला आवेदक के लिए 10 साल की छूट दी जाएंगी।
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएंगी।
विधवा तथा तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है वह किसी भी आयु में आवेदन कर सकती है।
PwD को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यदि कोई सेवारत कर्मचारी है तो उन्हें 45 वर्ष तक के आयु तक फॉर्म भरने छूट दी जाएगी।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक Diploma होना चाहिए।
- आवेदक के स्नातक में 55% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- Email Id
- दसवीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- Diploma
- Degree
SSO पोर्टल पर ID कैसे बनाएं
यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते तो सबसे पहला आवेदक को SSO आईडी तथा पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://sso.rajasthan/gov.in/ में जाना होगा।
इसके बाद एक होम पेज खुल जाएगा।
इस पेज में लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा।
इसमें आप अपना नाम तथा मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे।
जैसे ही सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके नंबर पर OTP आएगा।
इस OTP को नीचे दिए गए बॉक्स में भर दे और Log In के बटन पर क्लिक करते हैं।
इस तरह से आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर या Email ID में पासवर्ड तथा SSO ID प्राप्त होगी।
इस आईडी के माध्यम से आप Log In कर पाएंगे।
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहला आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan/gov.in/ में जाना होगा।
आप होम पेज खुल जाएगा।
इसमें आपको Apply Online का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे क्लिक करेंगे तो रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसे आवेदक का नाम, स्थाई पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर, स्नातक मार्कशीट के प्रतिशत, बारहवीं का प्रतिशत आदि सारी जानकारी को उचित तरीके से भर दे।
इसके बाद आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा, इसमें आपको फोटो तथा सिगनेचर अपलोड करना है।
अपलोड करने के पश्चात Preview का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे ही बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
इसमें जो भी त्रुटि है उसमें सुधार कर दे।
अब पेमेंट का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें अपने श्रेणी के अनुसार पेमेंट कर दें और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
इस तरह से आप इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
यदि आप इसको डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
ऊपर दिए गए प्रिंट के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो यह Application ID डाउनलोड हो जाएगी।
चयन की प्रक्रिया
चयन की प्रक्रिया में आपसे Written test and Interview test लिए जाएंगे। इन दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए चयनित कर लिया जाएगा।
Exam Center
Rajasthan
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा का पैटर्न को दो भागों में बांटा गया है पेपर एक और पेपर दो
इन दोनों पेपर को मिलाकर कुल 500 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
Paper –I:- पेपर एक में आपसे 100 प्रश्न पूछेंगे तथा यह तो 100 नंबर का प्रश्न होगा। यह एक वैकल्पिक प्रश्न पत्र है। इसके लिए आपको दो घंटा दिया जाएगा। इसके अंतर्गत आपसे राजस्थान सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, इतिहास, भूगोल आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
Paper –II:- इसके अंतर्गत कुल 300 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह पेपर 2 घंटा 30 मिनट का होगा। इसमें आप से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, यह भी वैकल्पिक प्रश्न पत्र होगा।
इंटरव्यू:- उपरोक्त दोनों प्रश्न पत्र को पास करने के बाद ही इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद आपका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इस तरह से चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद आपको इन पदों के लिए चयनित कर लिया जाएगा।
इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Paper | Number of Questions | Marks | Time |
Paper –I) Current Affairs of Rajasthan, Geographical, Historical etc. | 100 | 200 | 2 Hours |
Paper –II) knowledge of graduation standard and Teaching methods | 150 | 300 | 2:30 Hours |
Interview | Nil | Nil | Nil |
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य RPSC Senior Teacher Grade II Post 2022 पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यार्थी Rajasthan Public Service Commission (RPSC) द्वारा निकाले गए 9760 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।