भारतीय रिजर्व बैंक हमारे देश का एक महत्वपूर्ण बैंक है। जिसे बैंकों का बैंक भी कहा जाता है। इस बैंक ने अपने कर्मचारियों की वृद्धि के लिए कुछ पद पद निकाले गए हैं। आज हम इस लेख में आपको RBI Officer Grade B Recruitment 2022 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में आपका ध्यान केंद्रित करेंगे।
जैसा कि हम सब जानते हैं RBI एक ऐसा बैंक है जिसमें कई सारी कर्मचारियों की आवश्यकता होती है क्योंकि इन्हें बहुत सारे बैंकों को Funding करना, Monitoring करना आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। इन सभी को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। आरबीआई ने कुल 294 पद निकाले हैं जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों में काम करेंगे। आरबीआई ने परीक्षा को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया है तथा इसे 3 चरणों में बांटा गया है।
जिससे अच्छे योग्यता वाले ही प्रतिभागियों का चयन किया जा सके। इसके लिए आवेदन फीस भी बहुत कम रखी गई है। आपके पास कोई नौकरी नहीं है तो आप इन पदों के माध्यम से नौकरी पा सकते हैं इसके लिए आपको इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ना होगा।
RBI Officer Grade B Post 2022 Details
विभाग का नाम | Reserve Bank of India |
भर्ती बोर्ड | Reserve Bank of India |
पद का नाम | Officers in Gr B (DR)- General and Officers in Gr B (DR)- DEPR / DSIM |
कुल पद | 294 पद |
वेतनमान | विभागीय विज्ञापन देखें |
नौकरी स्तर | Central Level |
श्रेणी | Government of India |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
परीक्षा मोड | Online and Offline |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | All India |
वेबसाइट | https://www.rbi.org.in/ |
पदों का विवरण
RBI Officer Grade B Post 2022 के भर्ती में आयोग के माध्यम से आरक्षित तथा अनारक्षित श्रेणी में बांटा गया है ताकि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके। जो इस प्रकार है:-
Post | Number of Vacancies | |||||
UR | SC | ST | OBC | EWS | PwBD | |
Officers in Grade B (DR)- General | 109 | 32 | 15 | 59 | 23 | 22 (10) |
Officers in Grade B (DR) DEPR | 11 | 4 | 5 | 8 | 3 | 2 (1) |
Officers in Grade B (DR) DSIM | 7 | 7 | 5 | 4 | 2 | 1 (1) |
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित रखी गई है जो इस प्रकार है:-
Officers in Grade B (DR)- General:- अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए परंतु वह मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होना चाहिए। स्नातक में न्यूनतम प्रतिशत 60% होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग श्रेणी के लोगों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50% या इससे अधिक होनी चाहिए।
Officers in Grade B (DR) DEPR:- इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर रखी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास Economics, Mathematical Economics, Financial Economics, Business Economics, Agricultural Economics and Industrial Economics में Master Degree है तो वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है परंतु इसके लिए न्यूनतम मास्टर डिग्री का प्रतिशत 60% या इससे अधिक होनी चाहिए। यदि कोई आरक्षित वर्ग का अभ्यार्थी है तो उसे न्यूनतम 50% या इससे अधिकअंक लाना होगा।
Officers in Grade B (DR) DSIM:- इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास Master Degree होनी चाहिए। उनके पास Statistics, Mathematical Statistics, Mathematical Economics, Econometrics, Statistics & Informatics or Applied Statistics की डिग्री में न्यूनतम शैक्षणिक प्रतिशत 55% तथा आरक्षित वर्गों के लिए 50% रखी गई है ।
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय आवेदक को 7 वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी। इन्हें 55200 to 80850 Rs. प्रति माह वेतन प्राप्त होगा। इन पदों का वेतन मान Pay Matrix Level 9 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही आरबीआई के नियमों के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को Dearness Allowance, Local Allowance, House Rent Allowance आदि जैसे महत्वपूर्ण सुविधाएं भी प्रदान की।
आवेदन शुल्क
RBI Officer Grade B Post 2022 के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने वर्गों के अनुसार फीस देनी होगी जो इस प्रकार है:-
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 850 Rs.
अनुसूचित जाति, PwBD तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 100 Rs.
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 27 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 28 मार्च 2022 |
अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2022 |
परीक्षा तिथि Officers in Gr B General (Phase-I – Online Examination) | 28 May 2022 |
परीक्षा तिथि Officers in Gr B General Phase-II – Paper I, II & III Online Examination | 25 June 2022 |
परीक्षा तिथि Officers in Gr B DEPR/DSIM (Phase-I – Online Examination) | 02 July 2022 |
परीक्षा तिथि Officers in Gr B DEPR/DSIM Phase-II – Paper I, II & III Online Examination | 06 August 2022 |
Admit Card | Before Exam |
Result | November |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 21 वर्ष से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं परंतु सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु में रिलैक्सेशन दिया गया है। यह नियम इन पदों के लिए भी लागू होंगे। जो इस प्रकार है:-
सामान्य वर्ग के प्रतिभागियों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 5 साल का रिलैक्सेशन दिया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल की छूट दी गई है।
दिव्यांग श्रेणी जो सामान्य वर्ग में आते हैं उन्हें 10 साल की छूट दी गई है।
दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 13 वर्ष की छूट दी गई है।
दिव्यांगजन श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए 15 वर्ष की छूट दी गई है।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास Graduation Degree होना चाहिए।
- आवेदक के पास Master Degree होना चाहिए।
- आवेदक के Degree में 60% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- Email Id
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 10 वीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- Master Degree
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ में जाना होगा।
अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस पेज में आपको [email protected] का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद Current Vacancies का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुल जाएगा।
उस पेज में Officers in Gr. B के पद की Online Application Form का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसमें आवेदक को कुछ जानकारी भरनी होगी, जैसे आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, स्थाई पता आदि सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
अब इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज का फोटो तथा सिगनेचर अपलोड करना होगा।
अपलोड करने के पश्चात इसमें आपको बाएं हाथ का Thumb Impression अपलोड करना है।
इसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में आपको hand-written declaration को अपलोड करना है।
उसके बाद आपको “Click here for New Registration” पर क्लिक करना है।
इसमें आप अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी डालेंगे।
इसके बाद एक OTP आपके नंबर पर आएगा उसको OTP को दिए गए बॉक्स में डाल दें।
अब आपके पास एक रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड मिलेगा उस के माध्यम से Login करें।
Log In करने के पश्चात एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा उस में अपनी जानकारी भर दे और Save and Next के बटन पर क्लिक कर दें।
सारे दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद Preview के बटन पर क्लिक करें। यदि आप से कोई गलती है तो उसे सुधारे।
फिर फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आप Payment के बटन पर क्लिक करना है आप अपने श्रेणी के अनुसार फीस सबमिट कर दें और नीचे दिए गए समिति के बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से इन पदों के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
चयन की प्रक्रिया में आपसे Written Test लिए जाएंगे। इसके बाद आपका Interview होगा इन दोनों परीक्षाओं को पास करके आप इन पदों के लिए चयनित किए जाएंगे।
Exam Center
Ahmedabad – Gandhi Nagar, Jammu, Bengaluru, Kanpur, Bhopal, Kochi, Bhubaneswar, Lucknow, Kolkata, Mumbai- Navi, Mumbai, Chandigarh- Mohali, Nagpur, Chennai, New Delhi- NCR, Guwahati, Patna, Hyderabad, Pune, Jaipur, Thiruvananthapuram and Raipur
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न को इसमें दो भागों में बांटा गया है Online Examination and Interview
Phase –I:- सबसे पहले आपका Phase I में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 नंबर का होगा। इसमें आप से 100 प्रश्न पूछे जाएं।गे इसका मतलब प्रत्येक प्रश्न पर दो नंबर अंकित के जाएंगे। इसमें आपसे General Awareness English Language, Quantitative Aptitude and Reasoning विषय के बारे में पूछेंगे। इसे आपको 120 मिनट में पूरा करना है।
Phase –II:- इसे तीन भागों में बांटा गया है पेपर 1, 2 और 3,
पेपर-1 के लिए 120 मिनट रखे गए हैं। जिसमें पेपर एक में 50% Objective Types प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 50% Descriptive Type प्रश्न पूछे जाएंगे। Objective प्रश्न के लिए 30 मिनट रखे गए हैं तथा 50 नंबर इसके अंतर्गत आएंगे। Descriptive Type में आपको कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें से 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। ऐसा मिलाकर 100 अंक का यह पेपर होगा।
पेपर-2 की बात करें तो यह Descriptive Type का होगा। जिसमें आपको 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जिनमें आप से कुल 3 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके लिए 100 नंबर दिए जाएंगे।
पेपर-3 इसमें 50% Objective Types के प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 50% Descriptive Type के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें से आपको 120 मिनट का समय दिया जाएगा तथा इन दोनों को 50-50 अंकों में बांटा गया है इस तरह से इसमें भी 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
Interview:- जब अभ्यार्थी Phase 1 और 2 पास कर लेता है तो उसे Interview के लिए भेजा जाता है उसमें उसके मनोवैज्ञानिक, बोलचाल उत्तर देने की कला आदि जैसे चीजों पर ध्यान दिया जाएगा और उस को चयनित कर लिया जाएगा Interview के 75 नंबर का निर्धारित किया गया है।
इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Phase -I
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
General English | 25 | 50 | Depend yourself |
General Intelligence & Reasoning | 25 | 50 | Depend yourself |
Quantitative Aptitude | 25 | 50 | Depend yourself |
General Awareness | 25 | 50 | Depend yourself |
Total | 100 | 200 | 120 Minutes |
Phase –II
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
Paper-1 | Objective Type -50
Descriptive Type – 50 |
100 | 120 |
Paper-2 | Descriptive Type – 03 | 100 | 90 |
Paper-3 | Objective Type -50
Descriptive Type – 50 |
100 | 120 |
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य RBI Officer Grade B Post 2022 पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा RBI द्वारा निकाले गए 294 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।