राज्य कृषि प्रबंध संस्थान परिसर जयपुर ने Rajasthan RSMSSB Lab Assistant Recruitment Online Form 2022 के कुल 1012 पद निकाले हैं। जो कि गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा अनुसूचित क्षेत्र में बांटा गया है। यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विभिन्न विभागों में लैब असिस्टेंट के पद खाली थे। जिनमें कार्य करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता थी। कम कर्मचारी होने के वजह से समय पर कार्य नहीं हो पा रहा था, इसलिए इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के माध्यम से परीक्षा के अनुसार इन पदों में चयनित किया जाएगा।
आज हम इस लेख में आपको Lab Assistant के पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यही बताएंगे कि इन पदों की भर्ती के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता आदि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जैसा कि हम सब जानते हैं राजस्थान का ज्यादातर भाग मरुस्थल है। जहां पर कई सारे विभागों की आवश्यकता होती है।
इन विभागों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। इसमें राजस्थान विधि विज्ञान अधीनस्थ सेवा नियम 1980 तथा राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ नियम 2014 के अनुसार इन पदों को ऑनलाइन आवेदन तथा परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती के रूप में चयनित किया जाएगा।
Rajasthan RSMSSB Lab Assistant Post 2022 Details
विभाग का नाम | राज्य कृषि प्रबंध संस्थान परिसर जयपुर |
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर |
पद का नाम | Lab Assistant |
कुल पद | 1012 पद |
वेतनमान | विभागीय विज्ञापन देखें |
नौकरी स्तर | State Level |
श्रेणी | Government of Rajasthan |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
परीक्षा मोड | Online |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | Rajasthan |
वेबसाइट | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
पदों का विवरण
प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती 2012 (Rajasthan RSMSSB Lab Assistant Post 2022) के भर्ती में राजस्थान सरकार द्वारा दो आरक्षित क्षेत्रों में बांटा गया है। जिनमें सभी श्रेणियों को समान अवसर प्राप्त हो। इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया है इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा अनुसूचित क्षेत्र में इन पदों को विभाजित किया गया है जो इस प्रकार है:-
Name of Post | Name of Department | Number of Post | ||
गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | Total Post | ||
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) | माध्यमिक शिक्षा विभाग | 218 | 243 | 461 |
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) | कृषि विभाग | 15 | 01 | 16 |
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) | कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय | 282 | 26 | 308 |
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) | राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला | 14 | Nil | 14 |
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) | राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला | 48 | Nil | 48 |
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) | कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय | 123 | 05 | 128 |
प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) | कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय | 35 | 02 | 37 |
Total | 735 | 277 | 1012 |
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित विभागों के अनुसार रखी गई है जो इस प्रकार है:-
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लैब असिस्टेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता
- लैब टेक्नीशियन का सर्टिफिकेट कक्षा 12 वीं में सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित।
- इसके साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।
लैब असिस्टेंटव कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड के विज्ञान के विषयों में कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए।
- देवनागरी लिपि में कार्य करते तथा ज्ञान होना अनिवार्य है।
- राजस्थान की बोली तथा संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।
लैब असिस्टेंट भूगोल के लिए शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्तबोर्ड से कक्षा 12वीं में भूगोल के विषय में पास होनी चाहिए।
- उन्हें देवनागरी लिपि का ज्ञान तथा लिखना आना चाहिए।
- राजस्थान की संस्कृति तथा बोली का ज्ञान होना चाहिए।
लैब असिस्टेंट गृह विज्ञान के लिए शैक्षणिक योग्यता
- गृह विज्ञान में 12वीं कक्षा पास होना चाहिए परंतु किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अनिवार्य है।
- देवनागरी लिपि का ज्ञान तथा लिखना आना चाहिए।
- राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय आवेदक को 7 वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी। इन्हें 15500 to 47100 Rs. प्रति माह वेतन प्राप्त होगा। प्रयोगशाला सहायक का वेतन मान Pay Matrix Level 8 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इसी के साथ कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक का वेतन मान Pay Matrix Level 5 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान परिसर जयपुर के नियमों के अनुसार Other Expenditure, allowances आदि प्राप्त होंगे।
आवेदन शुल्क
Rajasthan RSMSSB Lab Assistant Post 2022 के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने वर्गों के अनुसार फीस देनी होगी जो इस प्रकार है:-
सामान्य वर्ग – 450 Rs.
अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग – 350 Rs.
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 250 Rs.
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 15 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 17 मार्च 2022 |
अंतिम तिथि | 07 अप्रैल 2022 |
परीक्षा तिथि | 28 to 29 June 2022 |
Admit Card | Nil |
Result | Nil |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं परंतु सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु में रिलैक्सेशन दिया गया है। यह नियम इन पदों के लिए भी लागू होंगे। जो इस प्रकार है:-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों को 5 साल की छूट दी जाएगी।
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट दी जाएगी।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग जाति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यदि कोई सेवारत कर्मचारी है तो उन्हें 40 वर्ष तक के आयु तक फॉर्म भरने छूट दी जाएगी।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक Diploma or Certificate होना चाहिए।
- आवेदक के स्नातक में 55% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- Email Id
- दसवीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- Certificate or Diploma
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ में जाना होगा।
जब आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाएंगे तो इसमें Log In करने को कहा जाएगा।
आप SSO ID एवं Password के माध्यम से Log In करेंगे।
अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस Page में Ongoing Recruitment का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे ही आप संबंधित परीक्षा के रिक्रूटमेंट पर क्लिक करते हैं तो Apply Now का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
अब आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारी पूछे जाएंगे।
अब आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करना होगा।
इसके बाद आप Application Preview के बटन पर क्लिक करेंगे।
इसमें आप से जो भी गलती हुई है उसे सुधार सकते हैं और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
Ok करने के बाद Payment Fees का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आप अपनी श्रेणी के अनुसार फीस सबमिट कर दे और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
चयन की प्रक्रिया में आपसे Written Test लिए जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यार्थी को ही इन पदों के लिए चयनित किया जाएगा।
Exam Center
All Rajasthan
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न को इसमें दो भागों में बांटा गया है सबसे पहले General Knowledge test होगा। यह टेस्ट हिंदी तथा अंग्रेजी में होगा। इसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे जो General Knowledge के विषयों पर आधारित होगा इनमें कुल आपसे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा Science पर निर्भर होगा। इनमें कुल आपसे 200 प्रश्न पूछे जाएंगे
इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
General Knowledge | 100 | 100 | Depend yourself |
Science (PCB) | 200 | 200 | Depend yourself |
Total | 300 | 300 | 3 Hours |
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य Rajasthan RSMSSB Lab Assistant Post 2022 पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यार्थी RSMSSB द्वारा निकाले गए 1012 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।