Jharkhand Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025: झारखंड की सरकार के द्वारा विवाहित बेटियों के लिए एक बेहद ही लाभकारी योजना को प्रारंभ किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना है, जिसके माध्यम से बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिस भी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, ऐसे परिवार की बेटियों के लिए झारखंड सरकार ने इस योजना को प्रारंभ किया है। आइये विस्तार से आपको मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़ी जानकारी के बारे में बताते हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से पात्र बेटियों को ₹30000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। झारखंड सरकार के द्वारा योजना से जुड़ा हुआ अपडेट जारी किया गया है, जिसके अनुसार इस योजना की सहायता से शादीशुदा बेटियों को एक साल के अंदर ₹30000 तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
Jharkhand Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025 Details in Hindi
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्यादान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | विवाहित बेटियां |
लाभ | ₹30000 तक की आर्थिक सहायता |
पात्रता | झारखंड की मूलनिवासीलड़की की आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादालड़के की आयु 21 वर्ष या इससे ज्यादा |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
राज्य के निर्धारित क्षेत्र में महिलाओं को योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो चुका है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के पलामू में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 400 से ज्यादा महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है। विवाहित महिला को योजना की मदद से 1 साल के अंदर ₹30000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। आइए आपको अब योजना से जुड़े हुए उद्देश्य, पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य
झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को खास विवाहित बेटियों के लिए चलाया जा रहा है। बेटियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह योजना प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाहित बेटियों को आत्मनिर्भर बनाती है। इसके माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग बेटी अपना रोजगार बढ़ाने के लिए भी कर सकती है। जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे आती हैं, उन्हें ही योजना का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पात्रता
- सिर्फ झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- महिला की शादी झारखंड में ही होनी चाहिए, तभी वह योजना का लाभ ले सकती है।
- अन्य राज्य में विवाहित झारखंड की महिला को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- बेटी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होना जरूरी है।
- जिस लड़के से बेटी का विवाह हुआ है, उसकी आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी जरूरी है।
- बेटी के पास राशन कार्ड होना जरूरी है।
- अगर बेटी के पास गरीबी रेखा या फिर बीपीएल कार्ड है तो इस योजना का लाभ मिलने में उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- शादी का प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड आधार कार्ड
- मतदाता सूची से नाम जुड़ा होने का प्रमाण हेतु पहचान पत्र
- वोटर आईडी
- आयु के प्रमाण के लिए दस्तावेज
Jharkhand Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025 Amount
झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से विवाहित बेटी को कितनी आर्थिक मदद दी जाती है। इसके बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। आप सभी पात्र महिलाओं को बता दें कि इस योजना के माध्यम से विवाहित बेटी को 1 साल के अंदर कुल 30,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता झारखंड सरकार के द्वारा दी जाती है।
झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
जो भी पात्रता रखने वाली विवाहित बेटी योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वह ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकती हैं। आगे हम आपको दोनों ही आवेदन प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। ध्यान पूर्वक पढ़कर आप भी इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी ब्लॉक जिला ग्राम पंचायत या नगर निगम के कार्यालय जाना होगा।
- यहां पर आपको अधिकारियों के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आवेदन पत्र से जुड़ी हुई जानकारी विस्तार से दी जाएगी।
- ब्लॉक, जिला, ग्राम पंचायत या नगर निगम के कार्यालय से ही आप योजना से जुड़े हुए आवेदन पत्र को प्राप्त कर लें।
- अब आप इसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भर दें।
- जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं, उनकी फोटोकॉपी को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- अब एक बार ध्यान से आवेदन पत्र व दस्तावेजों की जांच कर लें।
- इसके पश्चात आप अपने आवेदन फार्म को नजदीकी ब्लॉक, जिला, ग्राम पंचायत या नगर निगम के दफ्तर में जाकर जमा कर दें।
Jharkhand Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2025 Online Apply
- यदि विवाहित बेटी ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है तो इसके लिए योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉग इन जानकारी दर्ज करने के बाद आप स्क्रीन पर आवेदन पत्र का विकल्प देख सकते हैं, इस पर क्लिक कर दें।
- आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा, इसमें जो भी जानकारी मांगी गई हैं, उसे ध्यान से दर्ज कर दें।
- दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें, सबमिट के बटन पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर दें।
नोट: आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल झारखंड सरकार के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जा रही है। अभी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को प्रारंभ नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करती है, आप हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन कर आवेदन कर पाएंगे। फिलहाल योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Important Links:
Jharkhand Government Official Website | Click Here |