व्हाट्सएप
5वी पास आवेदन करे 8वी पास आवेदन करे 10वी पास आवेदन करे 12वी पास आवेदन करे

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ladli Behna Yojana 22th Installment Date: होली 2025 से पहले आएगी लाडली बहन योजना की अगली क़िस्त

By Hariday Kumar

Published on:

---Advertisement---

Ladli Behna Yojana 22th Installment Date: मध्य प्रदेश राज्य में सफलतापूर्वक लाडली बहन योजना को चलाया जा रहा है। प्रतिमाह महिलाओं को समय पर योजना से जुड़ी हुई किस्त प्रदान की जा रही है। जो भी लाभार्थी महिलाएं हैं, अब वह लाडली बहन योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लाडली बहन योजना 22वीं किस्त कब आएगी, इससे जुड़ी हुई डेट सामने आ गई है।

आईए जानते हैं कि Ladli Behna Yojana 22th Installment कब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि किस तरह से महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से 22वीं किस्त की राशि को चैक कर सकती हैं। इसके लिए आपको ध्यानपूर्वक आर्टिकल पूरा पढ़ना पड़ेगा।

Ladli Behna Yojana 22th Installment Date Details

समय पर मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन योजना की किस्तों को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर रही है। 10 फरवरी 2024 को करीब 1.47 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में लाभ की राशि को जमा करवाया गया था। वहीं अब महिलाओं को लाडली बहन योजना 22वीं किस्त का इंतजार है। आप सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि 10 मार्च 2025 को Ladli Behna Yojana 22th Installment Date निर्धारित की गई है। इस दिन सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से लाभ की राशि को जमा करवा दिया जाएगा। 

योजना का नामलाडली बहन योजना
राज्यमध्यप्रदेश
लाभार्थीगरीब महिलाएं
लाभप्रतिमाह 1250/- रुपए
आवेदन की अंतिम तिथिसमाप्त
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना को प्रारंभ किया गया था। 21 वर्ष की उम्र से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाता है। शुरुआत में लाभ की राशि को ₹1000 निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर ₹1250/- रुपए कर दिया गया। आने वाले समय में भी सरकार निरंतर इस राशि में बढ़ोतरी करती रहेगी।

योजना का मुख्य उद्देश्य 

मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाडली बहन योजना को प्रारंभ किया गया। गरीब वर्ग से आने वाली महिलाएं इस योजनाएं से जुड़कर प्रतिमाह निर्धारित राशि को प्राप्त कर सकती हैं। शादीशुदा, तलाकशुदा व विधवा महिलाएं भी इस योजना के पात्र मानी गई हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि प्रतिमाह महिलाओं को ₹1000/- दिए जाएंगे। बाद में इस राशि को बढ़ाकर ₹1250/- रुपए कर दिया गया। आने वाले समय में इस राशि को बढ़ाकर ₹3000/- कर दिया जाएगा। 

लाडली बहन योजना के लिए पात्रता 

राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं हेतु पात्रता व नियम निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार ही महिलाओं को लाडली बहन योजना लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। नीचे आपको लाडली बहन योजना संबंधित पात्रता, नियम विस्तार से बताए गए हैं। 

  • मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाता है।
  • ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी योजना से जोड़ी गई हैं।
  • जिन महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष तक है, वह योजना का लाभ लेने के पात्र मानी गई हैं।
  • सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाता है।
  • जो महिला विधवा व तलाकशुदा हैं वह भी योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब वर्ग से आने वाली महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • यदि महिला सरकारी कर्मचारी हैं तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • महिला के पास या परिवार के किसी सदस्य के पास कार या अन्य फोर व्हीलर गाड़ी नहीं होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र की महिला के परिवार में यदि ट्रैक्टर है तो वह योजना के पात्र मानी गई है।

लाडली बहन योजना की विशेषताएं 

  • खास महिलाओं के लिए इस योजना को चलाया जा रहा है।
  • यह मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है।
  • राज्य सरकार के द्वारा ₹55000/- करोड रुपए के बजट के साथ इस योजना को संचालित किया जा रहा है।
  • अब तक मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को सफलतापूर्वक 21 किस्त प्रदान कर चुकी है।
  • वर्ष 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना को प्रारंभ किया गया था।
  • योजना की शुरुआत में महिलाओं को ₹1000/- दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाकर ₹1250/- रुपए किया गया।
  • आने वाले समय में यह राशि ₹3000/- रुपए कर दी जावेगी। 
  • रक्षाबंधन, दीपावली समेत अन्य बड़े त्योहार पर महिलाओं को 250/- रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाती है। 

लाडली बहन योजना 22वीं किस्त स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया 

लाभार्थी महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से ही लाडली बहन योजना 22वी इंस्टॉलमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं। नीचे हमारे द्वारा आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई गई है। 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।
  • यहां आपको भुगतान स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • अब आप अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर को दर्ज कर दें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर योजना से जुड़ी हुई 22वीं क़िस्त का स्टेटस दिखाई देगा। 

लाडली बहन योजना 22वीं किस्त खाते में नहीं आई तो क्या करें? 

जिन महिलाओं को अब तक लाडली बहन योजना की 21वीं किस्त का लाभ प्राप्त हो चुका है। लेकिन 22वीं किस्त बैंक खाते में प्राप्त नहीं होती है तो इसके लिए आपको केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अपने बैंक जाकर आधार को बैंक खाते से लिंक करें। यहां पर केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करें, इसके बाद आपको लाडली बहन योजना की 22वीं क़िस्त खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। 

Important Links

Official WebsiteClick Here

Leave a Comment