GRC Jabalpur Recruitment 2022 के कुल 14 पद निकले हैं। यह Post इंडियन आर्मी Group C के पदों पर निकाली गई भर्ती है। यदि आप इन पदों में चयनित हो जाते हैं तो आपको सरकारी सुविधाएं प्राप्त होगी। इसके अंतर्गत टेलर, नाई, सफाईवाला, चौकीदार और कुक के पद निकाले गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बड़ी ही सरल है।
आज हम इस लेख में आपको GRC Jabalpur Recruitment 2022 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि इन पदों में आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि जैसे बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे। जो भी व्यक्ति आर्मी में जाकर इन पदों पर चयनित हो जाता है तो उन्हें अच्छी खासी तनखा भी मिलेंगी।
जो कम पढ़े लिखे लोग होते हैं तथा जिनका उपरोक्त दिए गए पदों में रुचि है तो वह आवेदन कर सकता है। चाहे छोटा हो या बड़ा हो बस अपने कार्य को अच्छे से करना चाहिए। यदि इन पदों के अनुसार आप कार्य कर लेते हैं तो आपको इंडियन आर्मी से जुड़ने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इन पदों की भर्ती के बारे में।
GRC Jabalpur Recruitment 2022 Details
विभाग का नाम | Indian Army |
भर्ती बोर्ड | Grenadiers Regimental Centre, Jabalpur (M.P) |
पद का नाम | टेलर, नाई, सफाईवाला, चौकीदार और कुक |
कुल पद | 14 पद |
वेतनमान | 19900 to 63200 |
नौकरी स्तर | Central Level |
श्रेणी | Government of India |
आवेदन प्रक्रिया | Offline |
परीक्षा मोड | Offline |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | Jabalpur |
वेबसाइट | http://www.indianarmy.nic.in/ |
पदों का विवरण
GRC Jabalpur Post 2022 के भर्ती के पदों को आरक्षित तथा अनारक्षित श्रेणी में बांटा है ताकि सभी को समान रूप से अवसर प्राप्त हो सके। इन रिक्त पदों के अनुसार ही निम्नलिखित पदों को संख्यात्मक रूप में दर्शाया गया है, जो इस प्रकार है:-
Name of Post | Number of Post |
कुक | UR -3, SC -1, St -1, OBC -1, EWS -2, ESM -1 |
टेलर | EWS -1 |
नाई | ST – 1 |
सफाईवाला | UR -1, PH -1 |
चौकीदार | OBC -1 |
Total Post | 14 |
शैक्षणिक योग्यता
कुक:- कुक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए, इसके साथ उन्हें भारतीय व्यंजनों का भी ज्ञान होना चाहिए।
टेलर:- टेलर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना चाहिए तथा ITI टेलर के विषय में सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट इसे भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त होना चाहिए।
नाई:- आवेदक 10 वीं पास होना चाहिए तथा उसके पास 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
चौकीदार:- इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास होना चाहिए तथा 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
सफाई वाला:- इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए तथा संबंधित कार्य से 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय आवेदक को 7 वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी। इन्हें Pay Matrix Level – 1 or 2 And Pay Band 19900 to 63200 Rs. प्रति माह वेतन प्राप्त होगा। इसके अलावा GRC के नियमों के अनुसार Other Expenditure, allowances आदि प्राप्त होंगे।
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 26 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 26 मार्च 2022 |
अंतिम तिथि | 24 अप्रैल 2022 |
परीक्षा तिथि | Nil |
Admit Card | Before Exam |
Result | Nil |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, परंतु इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों को आयु में रिलैक्सेशन दिया जाएगा।
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की छूट दी जाएंगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएंगी।
सामान्य वर्ग के दिव्यांग जन को 10 वर्ष की छूट दी जाएंगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांग श्रेणी में आने वाले अभ्यार्थी को 13 वर्ष की छूट दी जाएंगी।
अनुसूचित जाति तथा जनजाति के दिव्यांग अभ्यार्थी को 20 साल की छूट दी जाएंगी।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास Experience होना चाहिए।
- आवेदक 10th Certificate होना चाहिए।
- आवेदक के ITI में 55% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- Email Id
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दसवीं का मार्कशीट
- ITI Certificates
आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का प्रावधान रखा गया है जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले अभ्यार्थी को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://indianarmy.nic.in/ में जाना है।
इसके बाद एक होम पेज खुल जाएगा।
इस होम पेज में के पदों की लिंक दिखाई देंगे उस पर क्लिक करें।
अब दिए गए PDF को डाउनलोड कर ले।
PDF को डाउनलोड करने के पश्चात आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी।
इस आवेदन फॉर्म में आपको अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आयु, शैक्षणिक योग्यता आदि जैसे महत्वपूर्ण जानकारी भर दे।
अब नीचे दिए गए Declaration को पढ़ें और वहां पर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर चिन्हित करें और अपने श्रेणी के अनुसार पद पर पुनः चिन्हित करें।
इसके बाद उसी पेज में आपको अपना पूरा नाम तथा दूसरी ओर तारीख डाल देना है।
अब आप से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे जाएंगे सारे दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
इसके बाद पोस्ट ऑफिस में Poster Stamp पेपर खरीदें जो कि ₹25 का होगा।
इसे लिफाफे पर लगा दे और स्पीड पोस्ट कर दें।
स्पीड पोस्ट करने का पता The Commandant, GRENADIERS Regimental Centre, Jabalpur (MP) PIN – 482001 है।
इस तरह से आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
इसमें सबसे पहले अभ्यार्थी का Written Test होगा। Written Test करने के बाद ही प्रतिभागी का Skill Test होगा। Skill Test के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इन सारे परीक्षाओं के बाद ही प्रतिभागी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल टेस्ट होने के बाद यदि वह पास हो जाता है तो उसे इन पदों के लिए चयनित कर लिया जाएगा।
Exam Center
GRC Jabalpur
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य GRC Jabalpur Recruitment 2022 पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यार्थी GRC Jabalpur द्वारा निकाले गए 14 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।