ECGC PO Recruitment 2022 के अंतर्गत कुल 75 Probationary Officer के पद निकाले गए हैं। यह बहुत ही अच्छे पद है क्योंकि इनमें आपको अधिकारी पद पर चयनित किया जाएगा। आज हम इस लेख में आपको ECGC के पद के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा हम यह भी बताएंगे कि इन पदों के लिए योग्यताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न आदि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे।
जैसा कि हम सब जानते हैं सरकारी पदों की हर किसी को आवश्यकता होती है क्योंकि सरकारी पद पाने के बाद लोगों को अपना जीवन सुरक्षित महसूस होता है। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (Export Credit Guarantee Corporation of India) के माध्यम से इन 75 पदों में आपको Probationary Officer का पद प्राप्त होगा इसके लिए इसी ECGC ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के साथ-साथ इंटरव्यू का प्रावधान रखा है।
जिससे सभी को समान अवसर प्राप्त होगा। यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। यदि आप भी सरकारी नौकरियों की तलाश में है तो इस लेख को आप शुरू से लेकर अंत तक पढ़े।
ECGC PO Recruitment 2022 Details
विभाग का नाम | Export Credit Guarantee Corporation of India |
भर्ती बोर्ड | Export Credit Guarantee Corporation of India |
पद का नाम | Probationary Officer |
कुल पद | 75 पद |
वेतनमान | विभागीय विज्ञापन देखें |
नौकरी स्तर | Central Level |
श्रेणी | Government of India |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
परीक्षा मोड | Online and Offline |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | All India |
वेबसाइट | https://www.ecgc.in/ |
पदों का विवरण
ECGC PO Post 2022 के भर्ती में आयोग के माध्यम से आरक्षित तथा अनारक्षित श्रेणी में बांटा गया है ताकि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके। इन पदों को निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है:-
Post | Number of Vacancies |
UR | 34 |
OBC | 13 |
SC | 11 |
ST | 09 |
EWS | 07 |
Backlog | 01 |
Total | 75 |
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित रखी गई है जो इस प्रकार है:-
इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास Graduation Degree है तो वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है परंतु इसके लिए न्यूनतम मास्टर डिग्री का प्रतिशत 60% या इससे अधिक होनी चाहिए। यदि कोई आरक्षित वर्ग का अभ्यार्थी है तो उसे न्यूनतम 55% या इससे अधिकअंक लाना होगा।
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय आवेदक को 7 वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी। इन्हें 32795 to 62315 Rs. प्रति माह वेतन प्राप्त होगा। इन पदों का वेतन मान Pay Matrix 8 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही RBI के नियमों के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को Dearness Allowance, Local Allowance, House Rent Allowance आदि जैसे महत्वपूर्ण सुविधाएं भी प्रदान की।
आवेदन शुल्क
ECGC PO Post 2022 के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने वर्गों के अनुसार फीस देनी होगी जो इस प्रकार है:-
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 850 Rs.
अनुसूचित जाति, PwBD तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 175 Rs.
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 20 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 20 मार्च 2022 |
अंतिम तिथि | 20 अप्रैल 2022 |
परीक्षा तिथि | 29 May 2022 |
Declaration of Online Written Exam Result | 15th -19th June 2022 |
Interview Date | July /August 2022 |
Admit Card | Before Exam |
Result | September |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 21 वर्ष से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं परंतु सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु में रिलैक्सेशन दिया गया है। यह नियम इन पदों के लिए भी लागू होंगे। जो इस प्रकार है:-
- सामान्य वर्ग के प्रतिभागियों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 5 साल का रिलैक्सेशन दिया गया है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल की छूट दी गई है।
- PWD के लिए 10 साल की छूट दी गई है।
- Ex-Servicemen के लिए 3 साल की छूट दी गई है।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास Graduation Degree होना चाहिए।
- आवेदक के Degree में 60% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- 10 वीं का मार्कशीट
- 12 वीं का मार्कशीट
- Email Id
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- Graduation Degree
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ecgc.in/ में जाना होगा।
इसके बाद होम पेज खुल जाएगा।
इस पेज में आपको career with ECGC का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज Open हो जाएगा।
इस पेज में आपको Current Openings का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको Click Here to Apply Online के ऊपर क्लिक करना है।
जैसे आप क्लिक करेंगे तो New Registration का विकल्प दिखाई देगा उसमें आपको ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना है इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
जैसे आप Submit के बटन पर क्लिक करेंगे तो एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी जैसे आवेदक का नाम, पति या पिता का नाम, स्थाई पता, मोबाइल नंबरआदि सारी जानकारी को उचित तरीके से भर दे।
इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज का फोटो तथा Signature अपलोड करना है।
इसके बाद thumb impression and handwritten declaration को अपलोड कर देना है।
अब नीचे दिए गए Payment के बटन पर क्लिक करना है जैसे ही आप पेमेंट के बटन पर क्लिक करेंगे तो अपनी श्रेणी के अनुसार पेमेंट कर दे अब नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करते हो।
इस तरह से आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यदि आपको आवेदन फॉर्म का Printout चाहिए तो Printout भी निकाल सकते हैं आपको इसके लिए नीचे दिए गए प्रिंट या डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है क्लिक करने के पश्चात ही यह डाउनलोड हो जाएगा।
चयन की प्रक्रिया
चयन की प्रक्रिया को बड़ा ही सरल तथा आसान बनाया गया है क्योंकि पारदर्शिता रखने के लिए ECGC ने Written test and Interview का भी प्रावधान रखा है। इन दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद ही आप इन पदों के लिए चयनित किए जाएंगे।
Exam Center
- Mumbai
- Ahmedabad
- Pune
- Indore
- Nagpur
- Kolkata
- Varanasi
- Bhubaneshwar
- Raipur
- Guwahati
- Chennai
- Coimbatore
- Bangalore
- Kochi
- Hyderabad
- Visakhapatnam
- Delhi
- Chandigarh
- Kanpur
- Patna
- Ranchi
- Jaipur
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न को इसमें दो भागों में बांटा गया है Online Examination (Paper I & Paper II) and Interview
Paper – I:- यह पेपर पूर्ण रूप से Objective Type प्रश्नों पर आधारित होगा। इसमें आप से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें General Awareness तथा Quantitative Aptitude के क्रमशः 40 तथा 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह से विभिन्न विषयों को भी बांटा गया है। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित किया गया है। इस तरह से यह कुल 200 नंबर का पेपर होगा। इसमें निम्नलिखित विषयों के आधार पर समय को भी बांटा गया है, इसके अंतर्गत आपको कुल 140 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई प्रश्न गलत हो जाता है तो उसके लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे अर्थात इस में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है।
Paper – II:- पेपर दो यह पेपर Offline लिया जाएगा, यह प्रश्न पत्र Descriptive Type का होगा। इसे दो भागों में बांटा गया है पहले भाग में आपसे Essay Writing पर आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें से आपको दो प्रश्न हल करना है इसके लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं तथा दूसरे भाग में Precise Writing रखा गया है। कुल प्रश्नों में से आपको केवल दो प्रश्न करना है, इसके लिए भी 20 नंबर रखे गए हैं। इन दोनों भागों को मिलाकर 40 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
Interview:- जब कोई अभ्यार्थी इन दोनों प्रश्न पत्रों को पास कर लेता है तो उन्हें इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू के समय आपसे मनोवैज्ञानिक, तार्किक, करंट अफेयर आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। यदि आप उन प्रश्नों का उत्तर सटीक तरीके से दे देते हैं तोआपका इन पदों के लिए चयन कर लिया जाएगा।
इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Paper -I
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
English Language | 40 | 40 | 30 minutes |
General Intelligence & Reasoning | 50 | 50 | 40 minutes |
General Awareness | 40 | 40 | 20 minutes |
Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 40 minutes |
Computer Knowledge | 20 | 20 | 10 minutes |
Total | 200 | 200 | 140 Minutes |
Paper –II
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
Essay Writing | Descriptive Type – 02 | 20 | 40 minutes for both questions together |
Precise Writing | Descriptive Type – 02 | 20 |
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य ECGC PO Post 2022 पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा ECGC द्वारा निकाले गए 75 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।