सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी के 2659 पद निकाले गए हैं। इसके अंतर्गत आपको ग्रामीण इलाकों में काम करने का मौका मिलेगा। इसके अंतर्गत डिजिटल शिक्षा तथा रोजगार विकास संस्थान में इन पदों को भर कर बहुत से लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। यदि आप बेरोजगार है और आपके पास कोई भी नौकरी नहीं है तो इन पदों की तैयारी करके बड़े आसानी से आप अधिकारी बन सकते हैं। इसके लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन करना होगा।
आज हम इस लेख में आपको सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी 2022 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि इन पदों की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि जैसे महत्वपूर्ण जानकारी पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके लिए भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। यदि आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो भारत के किसी भी क्षेत्र में आप नौकरी कर पाएंगे।
यह लेख आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा क्योंकि इन पदों को भरने के लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा तथा आवेदन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आप निश्चित तारीख तक ही आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इन पदों के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़े ताकि आपको किसी भी प्रकार की शंका ना रहे।
DSRVS ARDO Recruitment 2022 Details
विभाग का नाम | Institute of Digital Education and Employment Development |
भर्ती बोर्ड | DSRVS ARDO |
पद का नाम | Assistant Rural Development Officer |
कुल पद | 2659 पद |
वेतनमान | विभागीय विज्ञापन देखें |
नौकरी स्तर | Central Level |
श्रेणी | Government of India |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
परीक्षा मोड | Online |
भाषा | English and Hindi |
नौकरी स्थान | All India |
वेबसाइट | https://www.dsrvsindia.ac.in |
पदों का विवरण
सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी 2022 के पदों के लिए 2659 पदों को श्रेणियों के अनुसार बांटा गया है परंतु वर्तमान Notification में कहीं पर भी उल्लेख नहीं किया गया है, जिस वजह से हम आपको इसे स्पष्ट नहीं बता सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट रूलर डेवलपमेंट ऑफिसर 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत ही कम है। यदि आप 12वीं पास है तो इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं परंतु आप का सर्टिफिकेट किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त होना चाहिए।
इसके साथ ही आपको कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स की भी आवश्यकता होगी, यदि आपके पास कंप्यूटर का कोई भी डिप्लोमा है तो तब भी आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अतः यह दोनों सर्टिफिकेट के आधार पर ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी
इन पदों की भर्ती के समय आवेदक को 7 वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएंगी। इन्हें 11750 to 31540 Rs. प्रति माह वेतन प्राप्त होगा। इसके अलावा Institute of Digital Education and Employment Development के नियमों के अनुसार Other Expenditure, allowances आदि प्राप्त होंगे।
आवेदन शुल्क
सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी 2022 के पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने वर्गों के अनुसार फीस देनी होगी जो इस प्रकार है:-
- सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग,– 500 Rs.
- अनुसूचित जाति, दिव्यांग तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग – 350 Rs.
महत्वपूर्ण तारीख
अधिसूचना दिनांक | 11 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू तिथि | 11 मार्च 2022 |
अंतिम तिथि | 20 अप्रैल 2022 |
परीक्षा तिथि | August 2022 |
Admit Card | Nil |
Result | September 2022 |
आयु निर्धारण
इन पदों के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं परंतु सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु में रिलैक्सेशन दिया गया है। यह नियम इन पदों के लिए भी लागू होंगे। जो इस प्रकार है:-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांग वर्ग आर्थिक के अभ्यर्थी 18 वर्ष से 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी 18 वर्ष से 38 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 18 वर्ष से 35 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं ।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक Diploma and Certificate होना चाहिए।
- आवेदक के Diploma and Certificate में 55% या अधिक अंक होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- सिग्नेचर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- Email Id
- दसवीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- Certificate or Diploma
आवेदन की प्रक्रिया
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
सबसे पहला आवेदक को डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.dsrvsindia.ac.in में जाना होगा।
अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस पेज में आपको असिस्टेंट रूलर डेवलपमेंट ऑफिसर रिक्रूटमेंट का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो Apply Online का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के पश्चात एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, जैसे आवेदक का नाम, स्थाई पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
इसके बाद आपसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा सारे दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
इसके बाद पेमेंट का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें अपने श्रेणी के अनुसार अपनी शुल्क जमा कर दें और सम्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन की प्रक्रिया
चयन की प्रक्रिया में आपसे Written Test लिए जाएंगे। जो अभ्यार्थी Written Test पास कर लेगा तो उन्हें Interview के लिए भेजे जाएंगे। Interview तथा Written Test पास करने के बाद ही अभ्यर्थी को इन पदों के योग्य माना जाएगा और उन को चयनित कर लिया जाएगा।
Exam Center
Tonk, Agartala, Ahmedabad, Aizawl, Allahabad, Bengaluru, Bareilly, Bhopal, Chandigarh, Chennai, Cuttack, Dehradun, Delhi, Dharwad, Dispur, Gangtok, Hyderabad, Imphal, Itanagar, Jaipur, Jammu, Jorhat, Kochi, Kohima, Kolkata, Lucknow, Madurai, Mumbai, Nagpur, Panaji (Goa), Patna, Port Blair, Raipur, Ranchi, Sambalpur, Shillong, Shimla, Srinagar, Thiruvananthapuram, Tirupati, Udaipur And Visakhapatnam.
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न को चार भागों में बांटा गया है। इसमें आपसे चार विषयों के बारे में पूछा जाएगा। पहले भाग में General Studies के प्रश्न पूछे जाएंगे यह प्रश्नों की संख्या 30 होगी तथा प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित होंगे, इस तरह से यह 60 नंबर का सेक्शन होगा। इसके बाद दूसरे भाग में General Knowledge के प्रश्न होंगे इनकी कुल संख्या 30 होगी प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस तरह से यह 60 अंक का सेक्शन होगा।
इसके बाद तीसरे चरण में Elementary Maths & English Language के 25 प्रश्न होंगे जो कुल 50 नंबर के होंगे इसके बाद चौथे भाग में Rural India के बारे में 15 प्रश्न होंगे, जो कुल 30 अंक के होंगे। इस तरह से आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 नंबर के होंगे। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस में नेगेटिव मार्किंग भी होगी यह नेगेटिव मार्किंग 1/3 भाग की होगी। इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको निम्नलिखित विषयों को महत्व देना होगा जो इस प्रकार है:-
Subjects | Number of Questions | Marks | Time |
General Studies | 30 | 60 | Depend yourself |
General Knowledge | 30 | 60 | Depend yourself |
Elementary Maths & English Language | 25 | 50 | Depend yourself |
Rural India | 15 | 30 | Depend yourself |
Total | 100 | 200 | 90 min |
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेखक का उद्देश्य DSRVS ARDO Recruitment 2022 सहायक ग्रामीण विकास अधिकारी पदों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यार्थी DSRVS द्वारा निकाले गए 2659 पदों के माध्यम से अपनी बेरोजगारी को दूर करके अपना जीवन बेहतर बनाना सकते हैं।